Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट समेत 6 विमान

Military, Air Force, Indian Air Force, Air Chief Marshal Amar Preet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 12:59 IST

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके छह विमान मार गिराए थे। भारत ने पाकिस्तान के जिन विमानों को मार गिराया, उनमें 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शामिल थे। इनमें अलावा एक इंटेलिजेंस कलेक्ट करने वाला विमान भी भारतीय सेना ने ढेर किया है। 

शनिवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने यह जानकारी दी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार बेंगलुरु में यह बड़ा खुलासा किया है। वह यहां आयोजित एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। 

इसके अलावा पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान को भी भारत ने ढेर कर दिया। यह विमान हवाई निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने से जुड़े काम में मदद करता है। वायुसेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के विमानों को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया गया। 

जानकारी के मुताबिक जैकोबाबाद एयरबेस पर खड़े कुछ विमानों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने बोलारी एयरबेस पर सटीक हमलों में एक पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान को ध्वस्त किया।

वायुसेना के अनुसार यह जानकारी विश्वसनीय खुफिया इनपुट्स पर आधारित है। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एस-400 सिस्टम का पहली बार इस्तेमाल हुआ था। माना जा रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान व उसके तुरंत बाद यह वास्तविक जानकारी इसलिए बाहर नहीं आई क्योंकि तब भारतीय वायुसेना तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण कर रही थी। 

जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने सभी पांच लड़ाकू विमान और पाकिस्तानी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान को 7 मई को मार गिराया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी, जिसके बाद भारत ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। 

इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान के भीतर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना के इस हमले में सौ से अधिक आतंकवादियों की मौत हुई। वहीं पाकिस्तान सेना ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। 

इसका करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए। गौरतलब है कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सिद्ध करने में कामयाब रहा है कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का ही एक मुखौटा है। 

संयुक्त राष्ट्र ने हमारे इस पक्ष को मान्यता दी है और अमेरिका ने टीआरएफ को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह हमारी कूटनीतिक सफलता है। वहीं हाल ही में संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान ही नहीं, भारत की तरफ टेढ़ी निगाह से देखने वाले हर देश को यह समझ लेना चाहिए कि आज भारत की सेनाओं में हर हालात से निपटने की ताकत और कुव्वत है। 

हम जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कौन सा देश क्या कर रहा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को शह देने वाली ताकतों को भी संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक जिद्दी बच्चे की तरह मानता ही नहीं है। इसलिए पूरी दुनिया के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर हर तरह का रणनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाया जाए। 

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , Air Chief Marshal Amar Preet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD