Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रहस्य और डर से भरी है 'किष्किंधापुरी' की दुनिया, फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Bellamkonda Sai Sreenivas, Anupama Parameswaran, Kishkindhapuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 12:42 IST

अभिनेता बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'किष्किंधापुरी' के मेकर्स ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म इस साल 12 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसे रिलीज किया गया। 

उन्होंने लिखा, "रहस्य, रोमांच और डर से भरी दुनिया में आपका स्वागत है। 'किष्किंधापुरी' 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है! फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि 'किष्किंधापुरी' की कहानी एक खास और अनोखी दुनिया के इर्द गिर्द रची गई है, और यह फिल्म दर्शकों को रहस्य और डर की दुनिया से रूबरू कराएगी।

इसकी पहली झलक अप्रैल में दिखाई गई थी, जिसने सिहरन पैदा कर दी थी। वीडियो की शुरुआत में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरन एक भूतिया घर में जाते दिखाई देते हैं, जहां से अलौकिक शक्तियों का आह्वान होता है। टीजर में एक डरावनी आवाज गूंजती है, जो कहती है, "कुछ दरवाजे खोलने के लिए नहीं बने।" 

इसका अंत बेलमकोंडा के डरावने डायलॉग "अहम मृत्यु" (मैं मृत्यु हूं) के साथ होता है। कौशिक पेगल्लापति की कहानी को चिन्मय सालस्कर की शानदार सिनेमैटोग्राफी और सैम सीएस के संगीत ने और प्रभावशाली बना दिया है, जिसने दर्शकों के बीच और फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

प्रोडक्शन डिजाइन मनीषा ए दत्त ने किया है, जबकि डी शिव कामेश आर्ट डायरेक्टर हैं। निरंजन देवरमाने ने एडिटिंग की है और जी कनिष्का ने क्रिएटिव हेड की भूमिका निभाई है। दाराहास पालकोल्लू सह-लेखक और के. बाला गणेश ने पटकथा में सहयोग दिया है।

'किष्किंधापुरी' ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है। मेकर्स का दावा है कि हॉरर और रहस्य की दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए इसमें बहुत कुछ है। कहानी दिलचस्प है और दर्शक इससे निराश नहीं होंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Bellamkonda Sai Sreenivas , Anupama Parameswaran , Kishkindhapuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD