Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे बोले- 'हमारे और सीएम के बीच कोई मतभेद नहीं'

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Eknath Shinde
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:35 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी साझा की। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेद की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि हमारे और मुख्यमंत्री के बीच कोई मतभेद नहीं है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेद की अफवाहों को खारिज करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारे और मुख्यमंत्री के बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे एजेंडे में जनता की भलाई और राज्य का विकास शामिल है, और इसलिए मनमुटाव पैदा होने का कोई सवाल नहीं बनता है। हमारे बीच कुर्सी को लेकर कोई मतभेद नहीं है। हमारी सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती है। हमारी विचारधारा एक है।"

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "संसद का सत्र चल रहा है। मैंने और हमारे सांसदों ने गृह मंत्री से मुलाकात की है। उनके निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। कल एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने गृह मंत्री की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमित शाह सबसे ज्यादा दिनों तक काम करने वाले गृह मंत्री हैं और उन्हें आगे भी और काम करना है, इसलिए हमने उनका सम्मान किया।"

शिवसेना सांसद धैर्यशील माने ने आईएएनएस से बातचीत में महादेवी हथिनी विवाद पर बात की। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित नंदनी मठ के हाथी को लेकर कोर्ट ने वंतारा भेजने का आदेश दिया था। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल एक फैसला लिया है और वंतारा तथा पेटा साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से हाथी को वापस लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में अब महाराष्ट्र सरकार मठ के साथ खड़ी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही महादेवी हथिनी को वापस लाया जाएगा।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD