Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी बरसी के अवसर पर बाबा बकाला में होगा भव्य धार्मिक समागम

अमृतसर ज़िले में होंगे दो बड़े समागम – सौंद

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Tarunpreet Singh Sond, Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाबा बकाला साहिब , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 11:19 IST

"हिंद की चादर", नवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी बरसी को समर्पित कार्यक्रमों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जिन कैबिनेट मंत्रियों को विशेष ड्यूटी सौंपी गई है, उसके अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ, कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद, पर्यटन विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली तथा निदेशक श्री संजीव तिवाड़ी ने डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी, ज़िला पुलिस प्रमुख श्री मनिंदर सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाबा बकाला साहिब का दौरा किया। 

उन्होंने स्मृति समागम की संभावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा गुरदासपुर से आनंदपुर साहिब तक निकलने वाली "माझा क्षेत्र यात्रा" के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री तरनप्रीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में बाबा बकाला साहिब में भव्य धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इन समागमों की तैयारियों की समीक्षा प्रतिदिन स्वयं मुख्यमंत्री पंजाब कर रहे हैं। 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले इन आयोजनों में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इसे महज ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा समझकर कार्य करें।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास केवल 40 कार्य दिवस हैं, इसलिए कार्यों की शुरुआत आज से ही कर दी गई है। हमारी टीमें योजना बनाकर कार्य कर रही हैं। जिन रास्तों और सड़कों का निर्माण होना है, उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। 

उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी की स्मृति में निर्मित स्मारक के उद्घाटन के साथ ये समागम शुरू होंगे। उन्होंने सभी समुदायों से मिलकर इस समागम को मनाने का आह्वान किया। विभागीय सलाहकार श्री दीपक बाली ने कहा कि गुरु साहिब के दर्शन और विचारों के प्रचार हेतु ये समागम सरकार द्वारा विशेष रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक युवाओं को इन कार्यक्रमों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से आने वाली यात्राओं का भव्य स्वागत किया जाएगा, और ये समागम इतने शानदार होंगे कि आने वाली पीढ़ियाँ इन्हें याद रखेंगी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दलबीर सिंह टोग ने बाबा बकाला साहिब में होने वाले समागमों के लिए तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प लेते हुए कहा कि हम इस समागम को पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर मनाएंगे और दुनिया भर की नानक नाम लेवा संगत को जोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें बाबा बकाला साहिब की पवित्र धरती पर रहने का अवसर मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम विश्वस्तर पर देखे और सुने जाएंगे, इसलिए तैयारियाँ भी उसी स्तर की होंगी। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमनदीप कौर, श्रीमती परमजीत कौर, एसडीएम अमनदीप सिंह, गुरप्रताप सिंह संधू, नगर कौंसिल अध्यक्ष श्री कंग और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarunpreet Singh Sond , Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD