Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज कुंद्रा ने 'मेहर' में पगड़ी पहनने के अनुभव को बताया खास, कहा- 'हमेशा अपने बालों को ढककर रखूंगा'

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Raj Kundra, Mehar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 14:28 IST

बिजनेसमैन से अभिनेता बने राज कुंद्रा ने पंजाबी फिल्म 'मेहर' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने फिल्म में पगड़ी पहनने के खास अनुभव को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने बालों को ढककर रखेंगे और सिख धर्म के सिद्धांतों को अपनाएंगे। 

राज कुंद्रा ने बताया कि फिल्म 'मेहर' में करमजीत सिंह की भूमिका न सिर्फ उनके एक्टिंग करियर के लिए बेहद खास है, बल्कि इससे उनकी सिख धर्म और उसकी परंपराओं से जुड़ाव भी मजबूत हुआ है। मंगलवार को राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें वह अपनी भूमिका को निभाते हुए पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में फिल्म के कुछ सीन और शूटिंग के बीटीएस पलों को भी दिखाया गया है। इस पर राज ने बताया कि पहली बार अपनी डेब्यू फिल्म में पगड़ी पहनना सिर्फ रोल का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह उनके दिल को छू लेने वाला एक खास अनुभव था।

उन्होंने लिखा, "मेरी पहली फिल्म 'मेहर' में पहली बार पगड़ी पहनना सिर्फ मेरे किरदार का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह मेरे दिल को छू लेने वाला एक खास पल था। उस पगड़ी का वजन मेरे लिए जिम्मेदारी और गर्व लेकर आया। उस दिन से मैंने ठान लिया कि मैं हमेशा अपने बाल ढककर रखूंगा और सिख धर्म के खूबसूरत सिद्धांतों को सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी का तरीका बनाकर अपनाऊंगा। 

पगड़ी ने मुझे अंदर से मजबूती दी, मुझे राह दिखाई, और मुझे उस समुदाय से जोड़ा जिसे मैं बहुत सम्मान देता हूं और अब खुद को उसका हिस्सा समझता हूं। मैं इस सम्मान को पंजाब और उसके लोगों के लिए अपने दिल में प्यार और नम्रता के साथ रखता हूं।"

राज कुंद्रा ने आगे कहा, "मेरी पगड़ी बांधने के लिए और मेरे करमजीत सिंह के किरदार को जीवित करने के लिए फिल्म की टीम को मेरा धन्यवाद। आप सभी सच में बहुत ही अच्छे इंसान हैं।" फिल्म 'मेहर' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Raj Kundra , Mehar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD