Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने नशे के विरुद्ध अभियान के लिए पुश-अप मैन कुंवर अमृतबीर सिंह को ज़िला यूथ आइकन किया नियुक्त

कहा, यह नियुक्ति युवाओं को नशा मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 13:06 IST

ज़िले में ' युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 'पंजाब के पुश-अप मैन' के नाम से मशहूर युवा कुंवर अमृतबीर सिंह को नशा विरोधी अभियान के लिए ज़िला यूथ आइकन नियुक्त किया है।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए, डा. अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के अभिशाप से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। यह नियुक्ति युवा कुंवर अमृतबीर सिंह द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करने में की जा रही अद्वितीय उपलब्धियों का सम्मान करती है।

कुंवर अमृतबीर सिंह बटाला शहर के निवासी हैं और पंजाब को उन पर गर्व है जिन्होंने तीन गिनीज रिकॉर्ड और 35 से ज़्यादा फिटनेस रिकॉर्ड अपने नाम किए है, विशेषकर पुश-अप्स श्रेणी में और देश का नाम रोशन किया है। डिप्टी कमिश्नर ने युवा कुंवर अमृतबीर सिंह के अनुशासन, समर्पण और शारीरिक फिटनेस के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की और उन्हें राज्य के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

उन्होंने कहा कि युवा कुंवर अमृतबीर सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। डा.अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि युवा अमृतबीर सिंह भविष्य में भी इसी जोश और उत्साह साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करते रहेंगे।

इस दौरान, कुंवर अमृतबीर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए शुरू किए विशेष अभियान ' युद्ध नशे के विरुद्ध का हिस्सा बनाने के लिए जिला प्रशासन जालंधर का धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह युवाओं को नशे की बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नशा विरोधी गतिविधियों में सीधे तौर पर भाग लेकर पंजाब को नशा मुक्त और मजबूत राज्य बनाएंगे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD