Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

शिरोमणी अकाली दल के जमीन अधिग्रहण के खिलाफ धरने में भारी बारिश के बावजूद हजारों किसान और जमीन के मालिक शामिल हुए

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हम कुछ भी कुर्बान करने को तैयार हैं ,लेकिन एक इंच भी जमीन की हड़पने नही देंगें

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Protest, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर (मोहाली) , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 18:04 IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमीन हड़पने की योजना के खिलाफ शिरोमणी अकाली दल के राज्यव्यापी आंदोलन में भाग लेने के लिए हजारों किसान और जमीन के मालिक आज भारी बारिश और यातायात जाम होने के बावजूद आंदोलन में भाग लिया। आज के धरने में एस.ए.एस नगर (मोहाली),रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। 

अगला धरना 4 अगस्त को बठिंडा में होगा। अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा जमीन हड़पने की योजना के विरोध में किए गए आहवाहन पर गमाडा कार्यालय के सामने पूरे इलाके से पीड़ित लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। विरोध रैली को इतना समर्थन मिला कि शहर में सामान्य जनजीवन ठप्प पड़ गया और स्थानीय लोग भी किसानों और सरकारी जमीन हड़पने के अन्य पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैली में शामिल हुए। 

रैली को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के दिल्ली आकाओं द्वारा की गई जमीन की लूट की मिसाल इतिहास में कही भी नही मिलती है और इसके पीछे विकास का कोई औचित्य नही है। उन्होने कहा कि मोहाली में एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर 2000 एकड़ जमीन का अभी उपयोग नही किया गया है ,जबकि सरकार इसके विस्तार के लिए 3535 एकड़ जमीन हड़पने की तैयारी में है।

अकाली अध्यक्ष ने दोहराया कि उनकी पार्टी सरकार को किसानों की एक इंच जमीन का टुकड़ा भी हड़पने नही देगी। उन्होने कहा,‘‘ इसके लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं , लेकिन हम किसानों की पहले से सहमति लिए बिना सरकार को कोई जमीन लेने की अनुमति नही देगें।’’

सरदार बादल ने यह भी कहा कि सरकार ने लालच में उन इलाकों में एक्वायर नही की गई जमीन के जमीन उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) का मौलिक अधिकार को छीन लिया है। उन्होने कहा,‘‘ किसानों को अपनी जमीन पर इतने बड़े पैमाने पर अधिकारों से वंचित करने की कोई मिसाल नही है।’’ 

उन्होने आगे कहा कि तहसीलदारों ने इन इलाकों में सीएलयू पर प्रतिबंध लगाने के आधिकारिक आदेश पहले ही जारी कर दिए थे। सरदार बादल ने कहा कि केजरीवाल के तानाशाही जमीन हड़पने के दृष्टिकोण के विपरीत स्वर्गीय सरदार परकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली अकाली सरकार ने किसानों की सलाह और सहमति से तैयार की गई नीति को लागू किया था, जिसके तहत संबंधित जमीन का प्रचलित बाजार मूल्य निर्धारित करने के लिए स्थानीय सरपंचों की एक कमेटी बनाई गई थी।

सरदार बादल ने कहा,‘‘ पार्टी ने सुनिश्चित यिका कि किसानों को जमीन की मौजूदा कीमत का 400 फीसदी मिले और इसके बाद भी जमीन अधिग्रहण किसानों यां जमीन मालिकों की सहमति से ही किया गया था।’’ उन्होने आगे कहा कि किसानों और समाज के अन्य पीड़ित वर्ग आज भी हर सरकारी नीति में सरदार बादल के दयालु रवैये को याद करते हैं। सरदार बादल ने कहा कि राज्य के सभी प्रभावित इलाकों में जमीन मालिकों द्वारा केजरीवाल द्वारा जमीन हड़पने की नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, एन.के शर्मा, हीरा सिंह गाबड़िया, परमिंदर सिंह सोहाना, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, सरबजीत सिंह झिंझर, सोहन सिंह थंडल, दरबारा सिंह गुरु, अर्शदीप कलेर, रणबीर सिंह एसओआई, गुलजारी मूणक, कुलदीप कौर कंग, चरनजीत सिंह कालेवाल, बलजीत सिंह भुटटा, रविंदर खेड़ा, जसबीर कौर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Protest , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD