Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धनुष ने एक्टिंग स्कूल से बचने के लिए रखा था उपवास, लेकिन बन गए सुपरस्टार!

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 14:13 IST

मशहूर एक्टर धनुष आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस अभिनय के लिए आज उन्हें इतना प्यार मिलता है, कभी उनके लिए यह एक बोझ की तरह था। अभिनय से बचने के लिए वह तरह-तरह के बहाने बनाते थे और जब वह बहाने काम नहीं आते तो भगवान की शरण में जाकर उपवास तक रखते थे, ताकि वह एक्टिंग स्कूल जाने से बच सकें। 

ये किस्सा उनकी जिंदगी के सबसे दिलचस्प पलों में से एक है। धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। उनका जन्म 28 जुलाई 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता कस्तूरी राजा और उनके बड़े भाई सेल्वाराघवन एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं। 

फिल्मी घराने से होने के बावजूद उन्हें अभिनय से बिल्कुल भी प्यार नहीं था। वह बचपन में एक्टिंग से दूर भागते थे। उनकी दिलचस्पी कुकिंग में थी। वह शेफ बनना चाहते थे। जब उनके परिवार ने उन्हें एक्टिंग स्कूल भेजने की बात की, तो उन्होंने इसका विरोध किया और खाना तक छोड़ दिया। 

एक्टिंग स्कूल से बचने के लिए वह उपवास तक रखने लगे थे। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिवार के कहने पर धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अपनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।धनुष ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'थुल्लुवाधो इलमई' से की, जिसे उनके पिता ने ही डायरेक्ट किया था। 

इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में कीं, लेकिन 2006 में आई फिल्म 'पुधुपेट्टई' से उन्हें खास पहचान मिली। इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई ने किया था और इसमें उन्होंने गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'आदुकलम' उनके करियर में अहम मोड़ साबित हुई। 

इसमें उन्होंने एक मुर्गा लड़ाने वाले युवक की भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इसी साल उन्होंने एक गाना गाया 'व्हाई दिस कोलावेरी डी', जो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ। इसे सिर्फ 6 मिनट में लिखा गया और 35 मिनट में रिकॉर्ड किया गया था। 

यह गाना भारत का पहला यूट्यूब हिट बन गया, जिसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। 2013 में धनुष ने हिंदी फिल्म 'रांझणा' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उन्होंने बनारसी लड़के का किरदार निभाया और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। 

इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ', सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' जैसी हिंदी फिल्में भी कीं।धनुष ने साउथ सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'मारी', 'कोडी', 'वाडा चेन्नई', 'वेलैइला पट्टाधारी', 'असुरन', और 'कर्णन' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

2019 में आई फिल्म 'असुरन' में उन्होंने एक गरीब किसान का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। सिर्फ साउथ और बॉलीवुड ही नहीं, धनुष ने 2022 में हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में भी काम किया, जिसमें उन्होंने रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। 

धनुष आज के समय में सिर्फ तमिल सिनेमा में ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय और ग्लोबल फिल्म जगत में एक बड़ा नाम हैं। वह अपनी सादगी, मेहनत और टैलेंट की वजह से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD