Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

पंजाब ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट पर बहु-राज्य कार्यशाला आयोजित की

सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक अमित तलवाड़ ने सरकारी विभागों में योजनाबद्ध डेटा सुरक्षा ढांचे पर दिया जोर

Amit Talwar, Punjab Admin,National Informatics Centre, Digital Personal Data Protection
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 12:16 IST

नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी), पंजाब द्वारा डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डी पी डी पी) एक्ट पर एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस नए कानून के कार्यान्वयन से संबंधित रणनीतियों पर चर्चा की।सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक श्री अमित तलवाड़ ने सत्र का उद्घाटन किया और सरकारी विभागों में योजनाबद्ध डेटा सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान सरकारी आईटी एप्लिकेशन और डिजिटल सेवाओं में डी पी डी पी  एक्ट की अनुपालना के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

एनआईसी मुख्यालय से डिप्टी डायरेक्टर जनरल प्रशांत कुमार मित्तल ने डी पी डी पी  एक्ट के प्रावधानों और नियमों पर तकनीकी जानकारी साझा की और अधिकारियों को प्राइवेसी गवर्नेंस और कार्यान्वयन प्रोटोकॉल के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में सरकारी प्रणालियों के लिए डेटा न्यूनता, सहमति प्रबंधन और सुरक्षित प्रोसेसिंग से संबंधित आवश्यकताओं पर प्रस्तुतियाँ दी गईं।

स्टेट इन्फॉर्मेटिक्स ऑफिसर विवेक वर्मा (पंजाब), सरबजीत सिंह (हरियाणा) और रमेश गुप्ता (चंडीगढ़) ने अपनी तकनीकी टीमों के साथ कार्यशाला में भाग लिया, जो पूरे क्षेत्र में डेटा सुरक्षा के मानकीकरण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है।इस सत्र में डेटा गवर्नेंस एवं रणनीति प्रभाग के प्रमुख मुकेश गुप्ता और सलाहकार आकाश अग्रवाल ने गोपनीयता ढांचे के कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यान्वयन की चुनौतियों और सरकारी डेटा प्रबंधन हेतु सर्वोत्तम व्यवहारों पर भी चर्चा की।

तकनीकी सत्रों में प्रबंधन कार्यप्रवाह, अनुपालन आवश्यकताएं और मौजूदा डिजिटल बुनियादी ढांचे में गोपनीयता सुरक्षा के एकीकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विचार किया गया। इस कार्यशाला ने अधिकारियों को सरकारी प्रणालियों में डी पी डी पी प्रावधानों को लागू करने से जुड़े व्यावहारिक प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत में व्यापक डेटा सुरक्षा ढांचे को लागू करने के संदर्भ में राज्य सरकार की विस्तृत तैयारी का हिस्सा था। अधिकारियों ने सार्वजनिक डिजिटल सेवाओं और नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशनों में नैतिक डेटा हैंडलिंग के प्रति सामूहिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किया।स्टेट इन्फॉर्मेटिक्स ऑफिसर विवेक वर्मा के नेतृत्व में गठित प्रबंधन समिति में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ऊषा राय, दिनेश शर्मा, संजय साहनी और पंकज जैन शामिल थे, जिन्होंने इस बहु-प्राधिकृत प्रशिक्षण पहल में समन्वय स्थापित किया।

 

Tags: Amit Talwar , Punjab Admin , National Informatics Centre , Digital Personal Data Protection

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD