Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'शौर्य भारत कार रैली' को वायुसेना प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी, सशस्त्र बलों को सम्मान देने की पहल

Military, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh, Progress Harmony Development Chamber of Commerce and Industry, PHDCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 26, 2025, 12:13 IST

शभक्ति, पर्यावरण जागरूकता और युवाओं तक पहुंच का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए ‘शौर्य भारत कार रैली’ को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन से वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली प्रोग्रेस हार्मनी डेवलपमेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और भारतीय वायुसेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

‘राष्ट्र का मान, शौर्य के साथ, पर्यावरण का विकास’ थीम पर आधारित इस रैली का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और वीरता का सम्मान करना तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को याद करना है। साथ ही, यह अभियान हरित परिवहन और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

रैली 25 से 27 जुलाई तक दिल्ली से एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर तक जाएगी, जिसमें एएफ स्टेशन अंबाला होते हुए लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस अभियान में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट गार्ड, डीआरडीओ और एनसीसी के कुल 112 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 

रैली का संचालन डायरेक्टोरेट ऑफ एडवेंचर के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस रैली में टाटा द्वारा प्रायोजित 40 वाहन शामिल हैं, जिनमें अधिकांश इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। यह भारत की सस्टेनेबल मोबिलिटी और हरित विकास की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।

रैली के मार्ग में यह काफिला कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में रुककर छात्रों से संवाद करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर के लिए प्रेरित करना और उनमें साहस, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों का संचार करना है। ‘शौर्य भारत कार रैली’ देश की सैन्य परंपरा और हरित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते भारत की सोच को दर्शाती है। 

यह पहल जहां एक ओर सशस्त्र बलों के अदम्य शौर्य को नमन करती है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भी मजबूत मिसाल पेश करती है। रैली का समापन 28 जुलाई, रविवार को एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर में होगा, जो सशस्त्र बलों के प्रति एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि और हरित भारत की दिशा में एक सशक्त संदेश होगा।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh , Progress Harmony Development Chamber of Commerce and Industry , PHDCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD