Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

सूर्या स्टारर ‘करुप्पु’ का धमाकेदार टीजर आउट, जमकर एक्शन करते दिखे 'सिंघम' स्टार

Suriya, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 12:30 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या के 50वें जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ के धमाकेदार टीजर को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। अपकमिंग फिल्म के टीजर में सूर्या जमकर मारधाड़ करते नजर आए। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले तैयार एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी हैं। 

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' अकाउंट पर टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “सूर्या सर के इस खास दिन पर हम 'करुप्पु' का शानदार टीजर पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं।” टीजर की शुरुआत में ही हमें सूर्या के किरदार के बारे में कुछ अंदाजा मिल जाता है।

टीजर में दिखाया गया है कि करुप्पु देवता की पूजा मिर्च के साथ की जा रही है। साथ ही एक आवाज सुनाई देती है, "यह कोई शांत देवता नहीं है जिनकी पूजा शांति से की जाए। अगर आप सच्ची श्रद्धा से मिर्च चढ़ाते हैं, तो यह तुरंत न्याय देने वाले उग्र देवता हैं।”

इसके बाद सूर्या के किरदार ‘सारावनन’ से दर्शकों का परिचय होता है, जिसे ‘करुप्पु’ के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में हैं।टीजर में कई एक्शन सीन हैं, जो इसे एक मनोरंजक फिल्म की तरह पेश करते हैं। सूर्या कई दमदार डायलॉग बोलते नजर आते हैं, जैसे, “ब्लास्ट! भाई, यह हमारा समय है, सबको सबक सिखाना है।”

फिल्म में सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। तृषा इससे पहले सूर्या के साथ साल 2005 में आई फिल्म ‘आरु’ में काम चुकी हैं। सूर्या और तृषा के अलावा फिल्म में मलयालम अभिनेता इंद्रस, शिवदा, स्वासिका और तमिल अभिनेता योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म का संगीत युवा संगीतकार साई अभ्यंकर ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी जीके विष्णु ने की है, संपादन आर. कलाइवानन और स्टंट कोरियोग्राफी विक्रम मोर ने की है, जबकि कला निर्देशन अरुण वेंजरमूडु का है।यह फिल्म दीपावली पर रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Tags: Suriya , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD