Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

एसआईआर पर घमासान : विपक्ष ने लगाया वोटर लिस्ट में फेरबदल का आरोप, भाजपा ने कहा- विपक्षी नेता फैला रहे भ्रम

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 24, 2025, 12:29 IST

संसद के मानसून सत्र में बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हंगामा जारी है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इस बीच, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने एसआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बिहार में वोटों को घटाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बिहार में इस समय जो चल रहा है, वहां वोटों को घटाने का काम किया जा रहा है। लगभग 50 लाख वोटरों के नाम हटाने की बात सामने आ रही है। 

पता चला है कि 18 लाख लोग मृत मिले हैं और 7 लाख लोगों का डबल नाम था। इसके अलावा, 26 लाख लोग बिहार के बाहर हैं। इसके बावजूद जमीन पर लोगों से रिसीविंग भी नहीं ली गई है और ये बहुत बड़ा घपला है। बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मनमाने ढंग से लाखों लोगों के वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। 

पूरा विपक्ष इसको नहीं सहेगा और जब तक चुनाव आयोग वोटरों के अधिकार को उन्हें वापस नहीं देगा, हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा।" शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, "जिस तरह से मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है, वह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

सुप्रीम कोर्ट ने वैध मतदाता पहचान पत्र के रूप में स्वीकृत दस्तावेजों को एसआईआर में शामिल करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज नागरिकता के लिए मान्य नहीं हैं। मैं पूछती हूं कि अगर ये दस्तावेज नागरिकता के लिए मान्य नहीं हैं तो क्या ये लोगों के घरों में झांकने के लिए हैं? मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि वे बिहार के इस मॉडल को असम और पश्चिम बंगाल में भी लागू करेंगे।"

विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष दादागिरी कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष की गरिमा और उनके द्वारा जारी किए गए नोटिस कि कोई भी राजनीतिक दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन नहीं करेगा, इसके बावजूद वे जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं। 

यह दादागिरी के अलावा और कुछ नहीं है। बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर विधानसभा के अंदर गुंडागर्दी की गई और संसद में भी ऐसा किया जा रहा है। यहां आने वाले सांसदों को द्वार पर रोका जा रहा है। विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।"

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर जदयू सांसद संजय कुमार झा ने निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बिहार में चुनाव आयोग सही काम कर रहा है। आपने देखा होगा कि अगर किसी की मृत्यु हो गई है, तो क्या उसका वोट फर्जी तरीके से डाला जाना चाहिए? अगर किसी व्यक्ति का नाम दो जगहों पर दर्ज है, तो क्या वह दोनों जगहों पर वोट दे सकता है? इसलिए चुनाव आयोग ने बहुत सही काम किया है। जानकारी के मुताबिक, कल तक 98 प्रतिशत वोटरों ने अप्लाई कर दिया है। इस सर्वे का मकसद यही था कि बोगस वोटर को लिस्ट से हटाया जाए।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Akhilesh Yadav , Samajwadi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD