Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सावन में गूंजा 'महादेव तेरा नाम', खेसारी लाल यादव का गाना कर रहा ट्रेंड

Music, Entertainment, Singer, Song, Khesari Lal Yadav, Mahadev Tera Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 12:10 IST

सावन का पवित्र महीना आते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति की लहर दौड़ जाती है। इस मौके पर हर तरफ शिव के भजन बजते हैं, मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगती है और कांवड़िए जल लेकर भोलेनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं। 

इस भक्ति के माहौल में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'महादेव तेरा नाम' यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। यह गाना सावन की महिमा और शिवभक्ति को बड़े ही मनमोहक अंदाज में पेश करता है, जिस वजह से यह यूट्यूब पर छाया हुआ है। 

'महादेव तेरा नाम' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी यादव शिव की महिमा का गुणगान करती नजर आ रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रीति रे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं, संगीतकार छोटू रावत ने इस गाने में शानदार म्यूजिक देने का काम किया है। 

गाने की कोरियोग्राफी कुलदीप ने की है। गाने का हर एक बोल भक्तों के मन में भगवान शिव के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है, जिसे विनय निर्मल ने बेहद सरल और भक्तिमय तरीके से लिखा है। गाने की कहानी और भावनाओं को पवन पाल ने बड़े खूबसूरत तरीके से निर्देशित किया है। 

यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए कहा कि सावन का महीना खेसारी लाल यादव के इस गाने के बिना अधूरा सा लगता है। 

एक यूजर ने लिखा, ''सावन में हर मंदिर में 'महादेव तेरा नाम' जरूर बजता है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''खेसारी के गाने ही सावन की खासियत हैं।'' अन्य यूजर्स ने लिखा, 'खेसारी के गाने लोगों को भगवान के करीब लाते हैं।'' बता दें कि 'महादेव तेरा नाम' साल 2024 में बेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।

 

Tags: Music , Entertainment , Singer , Song , Khesari Lal Yadav , Mahadev Tera Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD