Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन 2025 में 109वां स्थान मिला

एलपीयू को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन-2025 में भारत की टॉप-5 यूनिवर्सिटी में स्थान मिला, जो आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे से आगे है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, World University Rankings for Innovation, WURI, World University Rankings for Innovation 2025, WURI 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 16, 2025, 16:19 IST

एक शानदार ग्लोबल उपलब्धि के रूप में, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन-2025 में 109 वां स्थान मिला है। 87 देशों के हजारों यूनिवर्सिटी की भागीदारी के साथ, डब्ल्यूयूआरआई संस्थानों का मूल्यांकन न केवल एकेडमिक के आधार पर, बल्कि रियल वर्ल्ड इंपेक्ट के आधार पर भी करता है। 

यह उन यूनिवर्सिटी को मान्यता देता है जो इनोवेटिव एजुकेशन, क्रिएटिव समस्या-समाधान और मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से सार्थक बदलाव ला रहे हैं। एलपीयू ने ग्लोबल स्तर पर 109 वां और भारत में चौथा स्थान हासिल कर टोरंटो यूनिवर्सिटी, वाटरलू यूनिवर्सिटी, मैकगिल यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांता बारबरा, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, इंपीरियल कॉलेज लंदन, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास सहित कई ग्लोबल संस्थानों को पीछे छोड़ा है।

एलपीयू ने इंडस्ट्री एप्लीकेशन श्रेणी में ग्लोबल स्तर पर 16वां और भारत में पहला स्थान हासिल किया, जो वास्तविक दुनिया के बेहतर परिणाम देने के लिए डिज़ाइन की गई इंडस्ट्री एलाइंड एजुकेशन पर इसके मजबूत फोकस को दर्शाता है। एलपीयू ने नैतिक मूल्यों, नैतिक निर्णय लेने और छात्रों और शिक्षकों के बीच अखंडता को बढ़ावा देने की अपने वायदे को पूरा करते हुए नैतिकता और अखंडता श्रेणी में वैश्विक और भारत में पहला स्थान हासिल किया। 

यूनिवर्सिटी ने फंडिग फॉर सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में 23वीं वैश्विक और भारत में दूसरा स्थान भी हासिल किया, जो संस्थागत नीतियों और निवेशों के माध्यम से लंबे समय तक पर्यावरणीय और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शता है। 

इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के  फाउंडर चांसलर, ने कहा, "यह ग्लोबल मान्यता केवल एलपीयू की ही नहीं, बल्कि साहसिक, सार्थक और ग्लोबल तरीके से शिक्षा प्रदान करने में भारत की बढ़ती ताकत का भी प्रतीक है। 

एलपीयू में, हमारा मानना है कि इनोवेशनका रियल वर्ल्ड में इंम्पैक्ट होना चाहिए। चाहे वह टॉप इंडस्ट्री के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से हो जो एडुरेवोल्यूशन जैसी पहलों के माध्यम से हो, या नैतिक नेतृत्व और हैंड ऑन स्टूडेंट प्रोजेक्ट पर हमारा ध्यान केंद्रित हो, हमारा लक्ष्य एक यूनिवर्सिटी में ऐसा माहौल बनाना है जो समस्याओं का समाधान करे, समाज को आगे ले जाए और राष्ट्रीय प्रगति को गति दे।"

एलपीयू इनोवेशन और एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को  बेहतर परिणाम वाले प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डब्ल्यूयूआरआई 2025 की मान्यता एलपीयू की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सूची में जुड़ती है और इसे एक ऐसी यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करती है जो न केवल ग्लोबल स्तर पर हो रहे परिवर्तन के साथ मिल कर आगे बढ़ रही है, बल्कि सक्रिय रूप से नई दिशा भी बना रही है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , World University Rankings for Innovation , WURI , World University Rankings for Innovation 2025 , WURI 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD