Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

साकेत पुनर्वास केंद्र में युवाओं ने सीखी फास्ट फूड की तकनीक

नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए गए कौशल विकास कार्यक्रम : डिप्टी कमिश्नर

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 13:27 IST

पंजाब सरकार ने नशा छोड़ रहे व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पुनर्वास के दौरान ही कौशल विकास प्रशिक्षण देने की पहल की है। इसी क्रम में साकेत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में इलाजरत युवाओं को जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो के माध्यम से, आरसेटी पटियाला (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के सहयोग से फास्ट फूड ट्रेनिंग कोर्स करवाया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कोर्स न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि उन्हें नशे से दूर कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

पंजाब सरकार की ओर से ऐसे युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। डॉ. यादव ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में डेयरी फार्मिंग, प्लंबर, एसी रिपेयर, इलेक्ट्रिशियन जैसे अन्य व्यावसायिक कोर्स भी इलाज के दौरान शुरू किए जाएंगे ताकि ये युवा पुनर्वास के बाद खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि इस कोर्स के तहत 25 प्रतिभागियों को आरसेटी द्वारा व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया, जिन्हें आज प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक भगवान सिंह वर्मा ने संस्थान में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। 

कार्यक्रम में आरसेटी के समन्वयक हरदीप राय, डिप्टी सीईओ सतिंदर सिंह, करियर काउंसलर डॉ. रूपसी पाहूजा, सुमित जोशी और अजीतइंदर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD