Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नितिन गडकरी ने किया 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ

बोले- मां की ममता को हरियाली में बदलें

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport Highways, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:38 IST

ग्रेटर नोएडा के जेवर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित परिवहन को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।  

अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई है। जैसे मां हमारे जीवन में सबसे पूजनीय होती हैं, वैसे ही धरती मां भी उतनी ही आदरणीय है। हमें दोनों की सेवा करनी है।” 

उन्होंने कहा कि देश में वायु प्रदूषण की बड़ी वजह परिवहन क्षेत्र है। कुल प्रदूषण में 40 प्रतिशत हिस्सा ट्रांसपोर्ट सेक्टर का है। इसके समाधान के लिए सरकार ईंधन के वैकल्पिक स्रोतों पर तेजी से काम कर रही है। भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये की फॉसिल फ्यूल (जैसे पेट्रोल-डीजल) का आयात करता है, लेकिन अब इसका विकल्प देश के किसान बन सकते हैं। 

किसान ग्रीन हाइड्रोजन, बायो-बिटुमिन, बायो- सीएनजी जैसे ईंधनों के निर्माता बन सकते हैं।  गडकरी ने कहा कि उन्होंने 80 लाख टन कचरे से सड़कें बनवायीं। अब क्रैश बैरियर भी बांस (बम्बू) से बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीन में बम्बू की 2 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था है। 

इससे न केवल कपड़े और अचार बनते हैं, बल्कि इसे पावर प्लांट में "व्हाइट कोल" के रूप में उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई तकनीक से पौधों की ग्रोथ, उनकी पानी और पोषक तत्वों की जरूरतों को भी ट्रैक किया जा सकेगा। इससे वृक्षारोपण अधिक वैज्ञानिक और प्रभावशाली होगा। 

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा कि अब पराली से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, इथेनॉल और बायो- सीएनजी बनाए जा रहे हैं। इससे किसानों को आय भी होगी और प्रदूषण में कमी भी आएगी। दिल्ली- एनसीआर में 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ को बुलाया और कहा कि तीन साल में इसका काम पूरा करना होगा। नितिन गडकरी ने देशवासियों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ जरूर लगाएं और अपनी मां की ममता को हरियाली में बदलें। 

उन्होंने कहा कि यह न केवल भावनात्मक पहल है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport Highways , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD