Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय नौसेना ने एनएमडीए परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मेसर्स बीईएल के साथ अनुबंध किया

Military, Navy, Indian Navy, Bharat Electronics Limited, BEL, National Maritime Domain Awareness, NMDA, Adm Tarun Sobti, Deputy Chief of the Naval Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 12:54 IST

भारतीय नौसेना ने समुद्री और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता (एनएमडीए) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

इस अनुबंध पर नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वीएडीएम तरुण सोबती और मेसर्स बीईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री मनोज जैन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना विभिन्न समुद्री हितधारकों के बीच डेटा संग्रह, विश्लेषण और सूचना साझा करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण को लागू करेगी। 

इस परियोजना में मौजूदा राष्ट्रीय कमान, नियंत्रण, संचार और खुफिया (एनसी3आई) नेटवर्क को एनएमडीए नेटवर्क में अपग्रेड करने के साथ-साथ एआई-सक्षम सॉफ्टवेयर शामिल है। इस परियोजना के तहत गुरुग्राम में मौजूदा एनसी3 आई नेटवर्क के नोडल केंद्र, सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (आईएमएसी) को भी विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करने वाले एक बहु-एजेंसी एनएमडीए केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। 

परियोजना को 'टर्नकी आधार' ( यानि ऐसी चीज जो तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर माल या सेवाओं की बिक्री या आपूर्ति में किया जाता है) पर क्रियान्वित किया जाएगा और इसका प्रशासन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाएगा।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Bharat Electronics Limited , BEL , National Maritime Domain Awareness , NMDA , Adm Tarun Sobti , Deputy Chief of the Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD