Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

मानसून सीजन के दौरान पटियाला जिले में लगाए जाएंगे 6 लाख पौधे

Preeti Yadav, Dr. Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala,Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Tree Plantation Drive 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 07, 2025, 12:50 IST

पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा मानसून सीजन के दौरान पटियाला जिले में 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक में बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 3.50 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

डॉ. प्रीति यादव ने सभी विभागों और समाजसेवी संगठनों से पौधे लगाने और उनकी देखरेख को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने की अपील की, ताकि लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखभाल हो सके। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व पर्यावरण संकट को लेकर चिंतित है, तो यह हम सभी का दायित्व बनता है कि हम इस दिशा में जागरूक होकर ठोस प्रयास करें।

 डिप्टी कमिश्नर ने इस अभियान के तहत पारंपरिक प्रजातियों जैसे नीम, शीशम, आम और जामुन जैसे पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण के लिए स्थान का चयन भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि आज लगाए गए पौधों की छांव आने वाली पीढ़ियों को मिल सके। वन मंडल अधिकारी गुरअमनप्रीत सिंह ने पौधशालाओं में उपलब्ध स्टॉक और विभिन्न विभागों तथा समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले पौधों की संख्या संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में नगर निगम द्वारा शहर में 50,000 पौधे, पुलिस विभाग द्वारा 10,000, एडीसी (ग्रामीण विकास) और पंचायत विभाग द्वारा गांवों में 2 लाख, पीएसपीसीएल द्वारा 10,000, कृषि विभाग और सहकारी सभाओं द्वारा 50-50 हजार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 50,000, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 1 लाख, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में 50,000 और प्रत्येक विभागीय नोडल अधिकारी द्वारा 10-10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 

इसके अलावा समाजसेवी संस्थाएं भी बड़ी संख्या में पौधारोपण करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जनहित समिति, ह्यूमन राइट्स मिशन प्रोटेक्शन, लायंस क्लब न्यू सेंट्रल और पटियाला अवर प्राइड समेत कई अन्य समाजसेवी संस्थाएं भी उपस्थित रहीं।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Tree Plantation Drive 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD