Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया

यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में आने वाले दिनों में 6 हजार से अधिक विद्यार्थी मेडिकल साइंस का अध्य्यन कर सकेंगे

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Eknath Shinde
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पुणे (महाराष्ट्र) , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 14:19 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में आने वाले दिनों में पुणे शहर के साथ-साथ 6 हज़ार विद्यार्थी राज्यभर से यहां मेडिकल साइंस का अध्य्यन करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 एकड़ का ये क्षेत्र आने वाले समय में पुणे और पूरे पश्चिम महाराष्ट्र की सेवा के लिए उपलब्ध होगा। 

श्री शाह ने कहा कि PHRC लाइफ साइंस ऑर्गेनाइज़ेशन ने एक नई दिशा, नए दृष्टिकोण और नया दौर शुरू करने की दृष्टि से 14 एकड़ में 14 लाख वर्ग फुट में मेडिकल सेवाएं, शिक्षा और मेडिकल रिसर्च का काम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। श्री अमित शाह ने कहा कि विगत 11 साल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के स्वास्थ्य को हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ सुधारने और उसे मज़बूत करने की शुरूआत की। 

उन्होंने कहा कि पहले देश में 15 करोड़ शौचालय बनाए और स्वच्छता के संस्कार को मोदी जी ने छोटे बच्चों और युवाओं में प्रस्थापित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने योग दिवस की शुरूआत की जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के माध्यम से देश में एक नए कल्चर का निर्माण हुआ। इसके साथ मिशन इंद्रधनुष के तहत नवजात से 16 साल तक के बच्चे को वैक्सीन की सुरक्षा देशभर में मुफ्त उपलब्ध करावाई। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबों के 5 लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त उपलब्ध कराया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने मेडिकल की सीटें दो गुना कीं, पोस्ट ग्रेजुएट सीटें भी ढाई गुना कीं और गरीबों के लिए दवाएं प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र के माध्यम से मात्र 20 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि 2013-13 में भारत सरकार का स्वास्थ्य का बजट 37 हज़ार करोड़ रुपए था और 2025-26 में मोदी जी ने हॉलिस्टिक व्यू के साथ इसे बढ़ाकर 1 लाख 37 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में 730 इंडीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स बनाईं, 3382 पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाईं और 602 क्रिटिकल केयर बॉक्स बनाए। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने ये सारी व्यवस्थाएं देश में एक सुविचारित हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ देश के नागरिकों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए कीं। 

उन्होंने कहा कि एक प्रकार से स्वास्थ्य को छूने वाले हर कार्यक्रम, विशेषकर मेडिकल शिक्षा और उसमें रिसर्च, पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज नहीं जुड़ता और स्वास्थ्य की सुरक्षा का भाव जनआंदोलन नहीं बनता, तब तक कोई सरकार देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर सकती।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD