Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय नौसेना ने वर्ष 2025 के लिए वार्षिक सुरक्षा समीक्षा का आयोजन किया

Military, Navy, Indian Navy, Annual Safety Review 2025, Southern Naval Command, Kochi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 18:33 IST

भारतीय नौसेना की सुरक्षा पर शीर्ष बैठक का आठवां संस्करण , वार्षिक सुरक्षा समीक्षा 2025 का आयोजन 02 से 03 जुलाई 25 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में किया गया । हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में आयोजित बैठक में नौसेना मुख्यालय के अधिकारियों, सभी कमान मुख्यालयों के प्रतिनिधियों और सुरक्षा वर्ग अधिकारियों ने भाग लिया। 

नौसेना की दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडम वी श्रीनिवास ने मुख्य भाषण दिया। दो दिवसीय समीक्षा की आगे की कार्यवाही की अध्यक्षता वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन, उप नौसना प्रमुख ने की, जो नौसेना की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं।

इस कार्यक्रम में नौसेना के सुरक्षा वातावरण को सशक्त करने के लिए प्रमुख हितधारकों द्वारा चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना सुरक्षा दल (आईएनएसटी), कोच्चि और भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भूसूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक एप्लिकेशन सेफ्टी ट्रेंड एनालिसिस टूल (एसटीएटी) जारी किया गया। 

समीक्षा के दौरान नौसेना में किए गए सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पहलों का एक संग्रह भी जारी किया गया। भारतीय नौसेना की सभी कमानों, तीनों सेनाओं की अंडमान और निकोबार कमान और सुरक्षा वर्ग के अधिकारियों ने सुरक्षा पहलों और चुनौतियों पर संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। 

समीक्षा के दौरान सुरक्षा से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। भारतीय नौसेना हर वर्ष शीर्ष स्तर पर सुरक्षा समीक्षा का आयोजन करती है, जिसका उद्देश्य परिचालन और कार्यात्मक सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं का विश्लेषण करना और सुरक्षा माहौल को सशक्त करने के लिए संगठनात्मक ढांचा प्रदान करना है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Annual Safety Review 2025 , Southern Naval Command , Kochi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD