Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'बिहार में आम आदमी पार्टी की जमानत होगी जब्त', केजरीवाल के ऐलान पर एनडीए नेताओं का रिएक्शन

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Gopal Rai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 12:36 IST

आम आदमी पार्टी (आप) इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की कि बिहार में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। केजरीवाल के ऐलान पर एनडीए के नेताओं ने दावा किया कि राज्य में 'आप' की जमानत जब्त होगी। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, "बहुत अच्छा है, वे आएं। अभी बिहार और बिहारियों को समझने में उन्हें बहुत समय लगेगा।"भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "बिहार में 'आप' की जमानत जब्त होगी। महागठबंधन एक बार फिर विपक्ष में बैठेगा, क्योंकि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर वापस आने वाला है।"

प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी के 'इंडिया' ब्लॉक से अलग होने पर कहा, " 'इंडी' अलायंस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि जैसे ही लोकसभा चुनाव खत्म होगा, ये लोग आपस में लड़ना शुरू कर देंगे। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि वह अब 'महागठबंधन' के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि 'इंडी' अलायंस सिर्फ भ्रष्टाचार के कारण ही जुड़ा है, वरना ये खुद ही एक-दूसरे की राजनीतिक जमीन काटने का काम करते हैं।"

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के बिहार में चुनाव लड़ने के ऐलान से स्पष्ट है कि 'इंडिया' ब्लॉक में बड़ी दरार पड़ी है। बिल्कुल साफ है कि इस गठबंधन की राह पहले से ही मुश्किल थी।"उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के लिए ही गठबंधन बना था। यह भी साफ है कि ऐसे फैसले 'इंडिया' ब्लॉक के अन्य दलों की ओर से भविष्य में लिए जा सकते हैं। इससे चुनौतियां बढ़ी हैं और निस्संदेह तेजस्वी यादव की राह मुश्किल होगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD