Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ भजन संध्या में हुए शामिल

एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि : अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Mukerian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 10:14 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ भजन संध्या कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में सम्मान राशि डालेगी। जिन्हें अभी पैसे नहीं मिले हैं, वे चिंता न करें।

सभी को जुलाई से सितंबर तक तीनों महीने के पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सौ फीसद ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। तभी लोगों को मुफ्त बिजली, हजार रुपए सम्मान राशि समेत अन्य सुविधाएं दे पा रहे हैं। लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है। भजन संध्या में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को खुशखबरी देते हुए कहा कि 1 जुलाई को जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना शुरू की थी, तब 32 लाख महिलाओं के खातों में पैसे गए थे।

1 अगस्त को 50 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पैसे जाने वाले हैं। जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है लेकिन अभी पैसे नहीं आए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों के पैसे मिलेंगे। महिलाओं के खातों में एक हजार रुपए और दलित समाज की महिलाओं के खातों में 1500 रुपए महीना भेजा जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री ईमानदार है। इससे पहले जितनी सरकारें आईं, उनके समय में हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। लेकिन पहली बार पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर, उसके परिवार पर या उसके किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।

पांचवां साल चल रहा है और बिना किसी आरोप के एक ईमानदार मुख्यमंत्री आपके लिए काम कर रहा है। अरविंद केजरीवाल ने तीर्थ यात्रा योजना को लेकर खुशखबरी देते हुए कहा कि अभी इसके तहत दो रूटों दरबार साहिब और आनंदपुर साहिब पर बसें चलती हैं, जिसमें आने-जाने, एसी बस, एसी होटल और खाने-पीने का सारा खर्चा सरकार देती है। 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट जोड़े जा रहे हैं।

अब सालासर-खाटू श्याम जी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी मुफ्त बसें जाया करेंगी। हम डेढ़ लाख यात्रियों को इन जगहों पर मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाने ले जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि का ऐतिहासिक मंदिर है, जहां भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी, सीता माता वहां रहीं और वहीं लव-कुश का जन्म व उनकी पढ़ाई हुई।

इसलिए सरकार ने तय किया है कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में लव-कुश और माता सीता का एक बहुत ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा, पटियाला स्थित काली माता के मंदिर को मुख्यमंत्री भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके बहुत ही भव्य बना रहे हैं, जो 1 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भजन संध्या पूरे पंजाब के 22 शहरों में करवाई जा रही है। लोग बताते हैं कि यह पहली ऐसी सरकार आई है जो सनातन धर्म के लिए जमीनी स्तर पर इतना काम कर रही है। हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और भगवंत मान 24 घंटे आपके लिए लगे हुए हैं, इसलिए भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia , Mukerian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD