Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के 21 कैडिटों का तीन हफ़्तों में एन. डी. ए. और अन्य रक्षा प्रशिक्षण अकैडमियों के लिए चयन

अब तक 276 कैडिटों का प्रतिष्ठित रक्षा प्रशिक्षण अकैडमियों में हुया चयन: डायरैक्टर चौहान

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI , Sahibzada Ajit Singh Nagar, National Defence Academy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 11:29 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) के 21 कैडिटों का केवल तीन हफ़्तों में नेशनल डिफेंस अकैडमी ( एन. डी. ए.) और अन्य प्रतिष्ठित रक्षा प्रशिक्षण अकैडमियों में चयन हुया है। इस अहम प्राप्ति ने संस्था की शानदार विरासत में बढ़ोतरी की है। इस संस्था की शुरुआत से अब तक कुल 276 कैडिट विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकैडमियों में गए हैं।

इस इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम, ( सेवामुक्त) ने बताया कि कुल 18 कैडिट नेशनल डिफेंस अकैडमी के 154वें कोर्स के लिए चुने गए हैं, जिनमें आरियन सोफत और औजस गैंत पटियाला से, अनहद सिंह खाटुमरिया, अरमानवीर सिंह अधी, हरकंवल सिंह, प्रजवीर सिंह, आदित्या मिश्रा मोहाली से, भाविक कांसल संगरूर से, मोहनप्रीत सिंह, बलराज सिंह हीरा, ईशान शर्मा रोपड़ से, रणबीर सिंह और इशमीत सिंह बठिंडा से, समरवीर सिंह हीर और निमित सोनी जालंधर से, मनजोत सिंह गुरदासपुर से और तरन तारन से उदयबीर सिंह नन्दा और गुरवंशबीर सिंह शामिल हैं।

इनके इलावा कपूरथला से कैडिट गगनदीप सिंह को टैक्निकल एंट्री स्कीम ( टीईऐस) के 53वें कोर्स के लिए कालेज आफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमइ) पुणे के कैडिट प्रशिक्षण विंग में चुना गया है जबकि गुरदासपुर से कैडिट अरशदीप सिंह और मोहाली से करण कौशिश की 218वें कोर्स के लिए एयर फोर्स अकैडमी में चयन हुया है। रक्षा प्रशिक्षण अकैडमियों के लिए चुने गए कैडिटों को बधाई देते हुये डायरैक्टर चौहान ने कहा कि संस्था के कुछ कैडिट अभी भी अपने नियुक्ति पत्रों का इंतज़ार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि संस्था इसी तरह पूरी लगन के साथ हथियारबंद सेनाओं के लिए प्राइमरी फीडर संस्था के तौर पर काम करती रहेगी। कैडिटों को उनके प्रशिक्षण में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुये उन्होंने कैडिटों को प्रेरित किया कि वे पंजाब और देश के लिए मान बढ़ाने वाले मिसाली अधिकारी बनने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ काम करें।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Sahibzada Ajit Singh Nagar , National Defence Academy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD