Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने वायु सेना मुख्यालय में वायु अधिकारी-प्रभारी प्रशासन का पदभार संभाला

Military, Air Force, Indian Air Force, IAF, Air Marshal S Sivakumar VSM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 16:43 IST

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल एस शिवकुमार को जून 1990 में भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए और उस्मानिया विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 35 वर्षों से अधिक की अवधि में कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ संबंधी नियुक्तियों पर कार्य किया है।

उनमें एक अग्रिम वायुसैनिक अड्डे के वरिष्ठ वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी, कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व, वायु सेना परीक्षक, एक प्रमुख फ्लाइंग स्टेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दो ऑपरेशनल कमांड में कमांड वर्क्स ऑफिसर और कमांड पर्सनल स्टाफ ऑफिसर, एक उपकरण डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख (वायु सेना वर्क्स) और एक ऑपरेशनल कमांड के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी-प्रशासन के पद शामिल हैं। 

एयर मार्शल एस शिवकुमार वर्तमान पद संभालने से पहले वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (प्रशासन) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें एयर ऑफिसर विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जा चुका है।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , IAF , Air Marshal S Sivakumar VSM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD