Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बिक्रम मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी, भगवंत मान बोले- कोई भी पावर या पद का अहंकार न करे

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 17:45 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 540 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गुरुवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा, "बिक्रमजीत मजीठिया को रिमांड पर लिया जाएगा, जिसमें वह सब कुछ बताएंगे कि उनके पास क्या-क्या है। 

बुधवार को विजिलेंस ने बताया था कि क्या-क्या बरामद हुआ है। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि कोई भी अपनी पावर या पद का अहंकार न करे। मैं पंजाब के लिए वफादार हूं और मैंने यहां के लोगों से वादा किया था कि ‘रंगला पंजाब बनाएंगे’। इसके लिए अगर वह मेरा भी नुकसान करते हैं तो कोई बात नहीं।"

भगवंत मान ने कहा, "जिस तरह से ड्रग्स मनी का इस्तेमाल किया गया है, इस बात की जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वह हवाला के माध्यम से आया है या कहीं और से आया है। यह सब जांच का विषय है।"मुख्यमंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा, "हमें पंजाब को नशा मुक्त बनाना है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे राजनीतिक रूप से कितने भी मजबूत हों, चाहे वे अधिकारी हों या तथाकथित प्रभावशाली व्यक्ति जो दावा करते हैं, 'कोई भी मेरी आंखों में देखने की हिम्मत नहीं करता।' 

यह रवैया अब काम नहीं करेगा।" पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन पर 540 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

विशेष जांच टीम (एसआईटी) और विजिलेंस ब्यूरो की जांच में पता चला कि मजीठिया ने बड़े पैमाने पर ड्रग मनी की हेरा फेरी की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, 161 करोड़ रुपए की नकदी मजीठिया द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में जमा की गई, 141 करोड़ रुपए संदिग्ध विदेशी संस्थाओं के जरिए भेजे गए और 236 करोड़ रुपए बिना किसी घोषणा या स्पष्टीकरण के कंपनी के वित्तीय विवरणों में जमा किए गए।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 2021 की एफआईआर और एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 27-ए और 29 के तहत कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि मजीठिया ने ड्रग मनी को सराया इंडस्ट्रीज में लगाया।इस मुद्दे पर सरकार ने कहा कि मजीठिया ने बिना किसी वैध आय स्रोत के चल और अचल संपत्तियां भी हासिल कीं।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD