Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मोहाली कोर्ट ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 17:44 IST

540 करोड़ रुपए से अधिक के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गुरुवार सुबह मजीठिया को कड़ी सुरक्षा के बीच मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था।

बिक्रम मजीठिया के आवास पर बुधवार को पंजाब विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था।शिरोमणि अकाली दल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, "‘न कभी झुके हैं, न कभी झुकेंगे।’ जितना जोर लगाना है, लगा लो।

हर अकाली कार्यकर्ता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ है।"गुरुवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बयान में कहा, "बिक्रमजीत मजीठिया को रिमांड पर लिया जाएगा, जिसमें वह सब कुछ बताएंगे कि उनके पास क्या-क्या है। 

बुधवार को विजिलेंस ने बताया था कि क्या-क्या बरामद हुआ है। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि कोई भी अपनी पावर या पद का अहंकार न करे। मैं पंजाब के लिए वफादार हूं और मैंने यहां के लोगों से वादा किया था कि ‘रंगला पंजाब बनाएंगे’। इसके लिए अगर वह मेरा भी नुकसान करते हैं तो कोई बात नहीं।"

बुधवार को विजिलेंस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले बिक्रम मजीठिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार की आलोचना की और उन पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। मजीठिया ने कहा था, "मेरे घर पर छापेमारी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अहंकार को दर्शाती है। 

विजिलेंस ने मेरे घर में जबरदस्ती प्रवेश किया और प्रेस को भी अंदर नहीं आने दिया। इतना ही नहीं, वकीलों के साथ भी धक्का-मुक्की की। आम आदमी पार्टी की सरकार कानून का उल्लंघन कर रही है। भगवंत मान की धमकियां मुझे चुप नहीं करा सकतीं। मैं हमेशा पंजाब और पंजाबियों के लिए आवाज उठाता रहूंगा।"

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD