Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'मालिक' के लिए राजकुमार राव ने तीन महीने तक बढ़ाई दाढ़ी : निर्देशक पुलकित

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:57 IST

एक्टर राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मालिक' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म में अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए अभिनेता ने 80 दिन से भी ज्यादा समय तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका लुक स्क्रीन पर दमदार लगे। फिल्म के निर्देशक पुलकित ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए करवाया क्योंकि वह चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक दमदार और ताकतवर अहसास नजर आए। इस तरह का लुक फिल्म में उनके किरदार को असरदार और असली बनाएगा।

पुलकित ने कहा, "हम चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक ऐसी ताकत दिखे जो अंदर से आए, कुछ ऐसा जो सच्चा, थोड़ा रफ और बिना बनावट के लगे। राजकुमार ने इस किरदार के लिए खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से झोंक दिया। 

उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका किरदार वास्तविक लगे।" उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ अभी टीजर में दिखा है, वह तो सिर्फ शुरुआत है, इस किरदार में और भी बहुत कुछ है। राजकुमार ने इस किरदार में ऐसा कुछ किया है जो वाकई बहुत खास है। 

फिल्म में उनका किरदार लोगों को जरूर पसंद आएगा। राजकुमार राव ने फिल्म में अपने किरदार के लिए पूरी मेहनत और दिल से तैयारी की है। उन्होंने ऐसा रफ लुक अपनाया है, जिससे गंभीरता झलकती है। उनके इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया।

हाल ही में फिल्म 'मालिक' का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें राजकुमार राव का सबसे अलग और नया अवतार देखने को मिला। यह फिल्म एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर आधारित है, जहां ताकत, लालच और जिंदा रहने की जंग चलती है। टीजर में राजकुमार राव को एक बेरहम गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है। 

उनका यह बदला हुआ अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसमें मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD