Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिल्म 'कुबेर' के लिए धनुष को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए : चिरंजीवी

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 17:49 IST

तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कुबेर' में देवा के किरदार को लेकर अभिनेता धनुष की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस किरदार को सिर्फ धनुष ही निभा सकते थे। उनकी एक्टिंग इतनी शानदार है कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए।

रविवार को फिल्म 'कुबेर' की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इसमें चिरंजीवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की खूब तारीफ की और कहा कि फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है और यह जल्दी ही सुपरहिट बनने की राह पर है।

चिरंजीवी ने कहा, "देवा का किरदार धनुष के अलावा कोई और नहीं निभा सकता। फिल्म देखते समय मैं धनुष को पहचान ही नहीं पाया। वह अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए थे। मुझे यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह लगी। ऐसा लगा जैसे सच में सब कुछ हमारे सामने हो रहा हो।"

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में जिसने मेरा दिल छू लिया, वह देवा का किरदार है। यह किरदार धनुष के अलावा कोई और नहीं कर सकता। उनके लिए यह अब आम बात बन गई है, लेकिन मैं धनुष को पहले से ही बधाई देना चाहता हूं। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड धनुष को जरूर मिलना चाहिए। 

अगर उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो हम सबको गर्व होगा। अगर नहीं मिला, तो ऐसे नेशनल अवॉर्ड्स का कोई मतलब नहीं रह जाता। आप यह अवॉर्ड जरूर जीतोगे।" चिरंजीवी ने फिल्म में काम करने वाले नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और निर्देशक शेखर कम्मुला की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि इन सबका योगदान फिल्म को शानदार बनाने में बहुत अहम रहा। निर्देशक शेखर कम्मुला के बारे में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा कि शेखर बहुत ही प्रतिभाशाली निर्देशक हैं। शेखर ने हर फिल्म को एक नगीने की तरह बनाया है, और इसी वजह से वह दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं।

नागार्जुन ने कहा, "जब मेरी फिल्म 'स्टेट राउडी' की शूटिंग चल रही थी, तब शेखर एक फैन के तौर पर मुझसे मिले थे। मैं बहुत खुश हूं कि उसी दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया।" चिरंजीवी ने आगे कहा कि शेखर की फिल्में हकीकत के बहुत करीब होती हैं, और उनकी फिल्मों के किरदार बहुत अच्छे से लिखे और दिखाए जाते हैं।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD