Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मालविका मोहनन ने की प्रभास की तारीफ, 'बाहुबली' की गिनाईं खूबियां

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Malavika Mohanan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 20, 2025, 12:14 IST

अभिनेत्री मालविका मोहनन की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। निर्देशक मारुति की फिल्म में मालविका के साथ अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। मालविका ने प्रभास की तारीफ करते हुए बताया कि वह शानदार इंसान हैं।

मालविका मोहनन ने को-स्टार प्रभास के साथ पहली मुलाकात का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्हें प्रभास के बातचीत करने का अंदाज पसंद है। मालविका मोहनन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक फैन ने सवाल किया कि ‘द राजा साहब’ के सेट पर उनका सबसे पसंदीदा पल कौन सा था? मालविका ने कहा, “मेरे लिए ‘द राजा साहब’ के सेट पर सबसे खास पल था, जब मैं प्रभास सर से पहली बार मिली।”

उन्होंने आगे बताया, “उस वक्त मेरा शेड्यूल काफी व्यस्त था और मैं उस समय दूसरी फिल्म की शूटिंग भी कर रही थी, 'द राजा साहब' के लिए जब मैं हैदराबाद पहुंची तो बहुत थकी हुई थी और नींद न लेने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था। 

लेकिन, मैं जैसे ही सेट पर पहुंची तो प्रभास सर को देखते ही मेरी सारी थकान गायब हो गई। वह बहुत आकर्षक, गर्मजोशी से भरे शानदार इंसान हैं। वह बातचीत में भी कमाल हैं। मुझे उनका अंदाज पसंद है।”‘द राजा साहब’ को भारत में अब तक बनाए गए सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर शूट किया गया है, जिसके लिए एक रहस्यमयी और डरावनी हवेली बनाई गई है। 

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में प्रभास दो अलग-अलग अंदाज में नजर आए। एक में वह एनर्जी से भरे और एक्शन में तो दूसरे में रहस्यमयी अंदाज में दिखे।प्रभास और मालविका मोहनन के अलावा फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पीपल मीडिया फैक्ट्री ने फिल्म का निर्माण किया है और निर्देशन की जिम्मेदारी मारुति ने संभाली है। फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है। यह फिल्म 5 दिसंबर को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Malavika Mohanan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD