Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सेना प्रमुखों का चिंतन: भारतीय सेना ने पूर्व सेना प्रमुखों के साथ तालमेल को विस्तार दिया

Military, Army, Indian Army, Chief of the Army Staff, COAS, General Upendra Dwivedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 12:15 IST

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और पूर्व सेना प्रमुखों (सीएसओएएस) का दो दिवसीय सुव्यवस्थित विचार-विमर्श कार्यक्रम सेना प्रमुखों का चिंतन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सेना प्रमुखों के संस्थागत अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। 

इस अवसर पर जनरल द्विवेदी ने पूर्व सेना प्रमुखों का स्वागत किया और भारतीय सेना के लिए किये जा रहे आमूलचूल परिवर्तन व भविष्य की रूपरेखा को आकार देने में उनकी निरंतर भागीदारी के महत्व को उजागर किया। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित व्यापक सैन्य कार्रवाई आधारित वार्ता थी, जिसमें भारतीय वायु सेना और नौसेना के मध्य समन्वित संचालन भी शामिल था। 

इस ऑपरेशन के क्रियान्वयन, रणनीतिक प्रभाव एवं सहभागिता के मॉडल को विस्तार से प्रस्तुत किया गया ताकि इसकी प्रासंगिक समझ प्रदान की जा सके और पूर्व सेना प्रमुखों से उनके विचारों को जाना जा सके। पूर्व सेना प्रमुखों को परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों और आधुनिकीकरण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। सम्मेलन के दौरान नियोजित अन्य चर्चाएं इस प्रकार हैं: -

तकनीकी पहल: तकनीक अवशोषण की दिशा में किए जा रहे प्रयास।

विकसित भारत @2047: विकसित भारत के लक्ष्यों में भारतीय सेना के योगदान पर भी चर्चा की जा रही है।

मानव संसाधन एवं पूर्व सैनिक कल्याण: मानव संसाधन नीतियों में सुधार और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की पहल पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पूर्व सेना प्रमुखों ने क्षमता वृद्धि एवं संगठनात्मक सुधार की दिशा में भारतीय सेना के चल रहे प्रयासों में योगदान देने वाले उपयोगी विचार रखे और सिफारिशें साझा कीं। यह संवाद भारतीय सेना को भविष्य के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से सैन्य नेतृत्व की निरंतरता और सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Chief of the Army Staff , COAS , General Upendra Dwivedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD