Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला ने किया वॉकथॉन का सफल आयोजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 15, 2025, 20:55 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में आज प्रातः वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। यह वॉकथॉन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें पंचकूला के नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने वॉकथॉन को फ्लैग-ऑफ कर शुभारंभ किया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रो. संजीव शर्मा (कुलपति), डॉ. शैलजा छाबड़ा (प्राचार्य, पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 1, पंचकूला), मुख्य कार्यकारी अभियंता श्री वीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर सतीश गन्धर्व (डीन इंचार्ज), डॉ. गौरव गर्ग (डीएमएस समन्वयक) सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सहायक प्रोफेसर डॉ. रितेश ने मंच संचालन को कुशलतापूर्वक संभाला और कार्यक्रम का नेतृत्व वॉकथॉन समिति ने किया। मुख्य अतिथि एवं कुलपति महोदय ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त जीवन की ओर ले जाता है एवं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन में संस्थान के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए JRK फार्मास्यूटिकल्स द्वारा रिफ्रेशमेंट और कोटेकल फार्मास्यूटिकल्स द्वारा कैप्स की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन वॉकथॉन समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

 

Tags: NIA Panchkula , International Yoga Day 2025 , Panchkula , Professor Sanjeev Sharma , Chandrakant Kataria , Dr Shailja Chhabra , National Institute of Ayurveda Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD