Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पीएमडीए सीईओ ने पंचकूला में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का किया ग्राउंड इंस्पेक्शन

शहर की सुंदरता और सुविधाओं पर पीएमडीए का विशेष फोकस : के मकरंद पांडुरंग

KM Pandurang, Panchkula Metropolitan Development Authority, PMDA, Haryana, Haryana Administration, Haryana News, Latest Haryana News, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 10:42 IST

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने शुक्रवार को पंचकूला शहर में पीएमडीए द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, नगर निगम पंचकूला के आयुक्त श्री विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने टोपियरी पार्क, निर्झर वाटिका, फाउंटेन पार्क, कैक्टस गार्डन, शहर के प्रमुख चौकों, राजीव कॉलोनी तथा अटल पार्क का निरीक्षण किया।

श्री के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों को सभी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा अवसंरचनाओं का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमडीए का उद्देश्य ट्रीटेड वॉटर सिस्टम के माध्यम से पार्कों की सुंदरता बढ़ाने तथा उनके दीर्घकालिक एवं टिकाऊ संचालन को सुनिश्चित करना है। इसी के तहत निर्झर वाटिका और फाउंटेन पार्क जैसे बड़े पार्कों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा फव्वारों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पार्कों एवं हरित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली लैंडस्केपिंग बनाए रखने, पैदल मार्गों को बेहतर बनाने तथा बागवानी संबंधी कार्यों जैसे हेज ट्रिमिंग और पेड़-पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्कों में बेहतर पहुंच (एक्सेसिबिलिटी), जनसुविधाओं एवं शौचालयों का समुचित रखरखाव, तथा बेंच और साइनेज जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़कों, नालों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई और रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही बागवानी एवं सिंचाई व्यवस्था के लिए अधिक प्रभावी और स्वचालित (ऑटोमेटेड) समाधान अपनाने पर चर्चा की गई। जलधारा सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प परियोजना, अटल पार्क विकास, विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज के निर्माण तथा अन्य विकास क्षेत्रों से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की साइटों पर चल रहे अवसंरचनात्मक कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमडीए शहरी अवसंरचना के समग्र विकास, सक्रिय प्रशासन (प्रोएक्टिव गवर्नेंस), व्यवस्थित निगरानी तथा बेहतर शहरी नियोजन के माध्यम से नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

 

 

Tags: KM Pandurang , Panchkula Metropolitan Development Authority , PMDA , Haryana , Haryana Administration , Haryana News , Latest Haryana News , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD