Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा

 

इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब ने 200 से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को कराया भोजन

Inner Wheel Chandigarh Central Club, Panchkula
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंचकूला , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:40 IST

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब ने पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर लंगर का आयोजन किया। इस सेवा अभियान के तहत करीब 200 दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद श्रमिकों को गर्म एवं ताजा भोजन परोसा गया।

क्लब की अध्यक्ष राशि यादव के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में सचिव वीणा सिंगला, कोषाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, सोनिया बेरवाल, सदस्य वीणा आनंद, रिचा और अनीशा आहूजा सहित अन्य सदस्यों ने स्वयं भोजन वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राशि यादव ने कहा कि, "जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हमारे क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं और मानवता को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम भी है। हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।" उन्होंने कहा कि "इनरव्हील चंडीगढ़ सेंट्रल क्लब सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। 

समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए, ताकि एक संवेदनशील और सहयोगी समाज का निर्माण हो सके।" इसी कड़ी में अनपूर्णा के दिन भी भोजन वितरित किया गया। 

 

Tags: Inner Wheel Chandigarh Central Club , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD