Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

225 निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा

Nirankari, Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj, Sant Nirankari Charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Sant Nirankari Satsang Bhawan, Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकुला , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 10:02 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पवित्र आशीर्वाद से आज ”विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर स्थानीय सेक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चेरिटेबल  फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में   कुल  225 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक श्रेष्ठ कदम बढ़ाया है।

रक्तदान शिविर में जिला रेडक्रास सोसायटी का सहयोग भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी.निरंकारी जी ने कहा कि सन्  1986 से अब तक 9000 से अधिक रक्तदान शिविरों में लगभग 15 लाख यूनिट रक्त मानव कल्याण के लिए समर्पित किए जा चुके है। इसी प्रकार चंडीगढ़ जोन में 20 कैंप इस वर्ष में लगाए जा रहे हैं जिनमें लगभग 3500 यूनिट रक्तदान होने का अनुमान है।

आज विश्व रक्तदाता दिवस भी है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस का अभियान है -" मानवता की एक बूँद। रक्तदान करें। जीवन बचाएँ।" इसीलिए संत निरंकारी मिशन में रक्तदान को केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवता की निःस्वार्थ सेवा माना जाता है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अनेक अवसरों पर यह संदेश दिया है कि रक्तदान ऐसा दान है जो सीधे किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

श्री निरंकारी जी ने आगे कहा कि रक्तदान के अतिरिक्त निरंकारी मिशन द्वारा समय समय पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल अभियान इत्यादि चलाए जाते हैं । निरंकारी भवनों पर कढ़ाई-सिलाई  केंद्र, फ्री चेरिटेबल डिस्पेंसरी भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले रविवार दिनांक 21-06-2026 को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस भी लगभग सभी भवनों पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा कि "मानव रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए” के अंतर्गत आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी मानव कल्याण के हित को ध्यान में रखते हुए सभी को बढ़चढ़ कर इस महादान में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अवसर पर पंचकुला के संयोजक श्री एस. के. सोनी जी ने जोनल इंचार्ज चंडीगढ़ सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सारी मानवता ही अपना परिवार है। जब हम रक्तदान करते हैं, तब हम किसी  के जीवन में आशा का दीप जलाते हैं। यही सच्ची इंसानियत और सेवा का मार्ग है। सिविल अस्पताल सेक्टर 6, पंचकुला के डॉ अमित जी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने यूनिट एकत्रित किए।इस अवसर पर स्थानीय सेवादल ने भी भरपूर सहयोग दिया ।

 

Tags: Nirankari , Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj , Sant Nirankari Charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Sant Nirankari Satsang Bhawan , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD