Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

संजय सेठ ने दिल्ली मीट में एनसीसी एवरेस्ट टीम की जीत की सराहना की

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, National Cadet Corps, NCC, NCC Everest 2025, Mount Everest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:38 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 11 जून, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले अभियान दल के साथ बातचीत की। एनसीसी के अभियान दल ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

बातचीत में एनसीसी कैडेटों ने अपने अनुभव साझा किए और अभियान के दौरान योजना और प्रशिक्षण में मिली सीख की उपयोगिता के साथ ही चुनौतियों का भी उल्‍लेख किया। श्री संजय सेठ ने कैडेटों के प्रयासों और टीम भावना के साथ उनकी शानदार उपलब्धि की सराहना की।

एनसीसी कैडेटों के एवरेस्‍ट शिखर पर पहुंचने का यह तीसरा सफल अभियान था। इससे पहले वर्ष 2013 और 2016 में एनसीसी पर्वतारोहियों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बार के अभियान दल में पांच लड़के और पांच लड़कियों सहित दस कैडेट शामिल थे, जिनकी औसत आयु सिर्फ 19 वर्ष थी। 

इनमें से कई नौसिखिए पर्वतारोही थे। उन्हें अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, प्रशिक्षकों और गैर-कमीशन अधिकारियों के एक दल का सहयोग मिला, जिससे उनका अभियान समन्वित और पेशेवर तौर पर प्रबंधित रहा। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को 03 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , National Cadet Corps , NCC , NCC Everest 2025 , Mount Everest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD