Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा बने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ

Military, Chief of the Andaman and Nicobar Command, CINCAN, Lt Gen Dinesh Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:11 IST

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा, अंडमान और निकोबार कमान के नए कमांडर-इन-चीफ बन गए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने इस कमान के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में 1 जून को कार्यभार ग्रहण किया है। श्री विजयपुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमान भारत की पहली और एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान है। यह कमान थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को एकीकृत करती है। 

साथ ही यह कमान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है। अंडमान और निकोबार कमान का पदभार संभालने से पहले वे डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे इस पद से कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले रक्षा खुफिया प्रमुख हैं, जो भारत की सैन्य नेतृत्व में खुफिया और संयुक्त संचालन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार रात इस नियुक्ति के संबंध में बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा को 19 दिसंबर 1987 को गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में कमीशन मिला था। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने गढ़वाल राइफल्स की बटालियन को कमांड भी किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के स्नातक हैं और वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के स्नातकोत्तर।इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, स्पेन के मैड्रिड में सेंटर फॉर नेशनल डिफेंस स्टडीज और अमेरिका की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कई पेशेवर सैन्य पाठ्यक्रमों में टॉप किया है। अपने 37 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने विविध प्रकार की परिचालनात्मक, प्रशिक्षण और स्टाफ नियुक्तियां संभाली हैं। उनकी सेवा में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल और संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान के साथ कार्यकाल शामिल है।

उन्होंने पूर्वी सेक्टर में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और डिवीजन की कमान संभाली और बाद में नियंत्रण रेखा पर गजराज कोर का नेतृत्व किया। लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी, हैदराबाद के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और महू के आर्मी वॉर कॉलेज की हायर कमांड विंग में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवा दी है। उनकी स्टाफ भूमिकाओं में एक स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, स्टाफ ड्यूटीज के उप महानिदेशक, मिलिट्री इंटेलिजेंस (पूर्व) के ब्रिगेडियर, प्रॉवोस्ट मार्शल और एकीकृत मुख्यालय (थल सेना) में स्टाफ ड्यूटीज के महानिदेशक शामिल हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल राणा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल और थल सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। एक युवा अधिकारी के रूप में उन्होंने कश्मीर में वीरता के लिए सेना मेडल और सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र प्राप्त किया था। उन्होंने चीन के रक्षा आधुनिकीकरण पर पीएचडी भी किया है।

 

Tags: Military , Chief of the Andaman and Nicobar Command , CINCAN , Lt Gen Dinesh Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD