Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय नौसेना अकादमी के स्प्रिंग टर्म 2025 पीओपी में 186 कैडेट स्नातक हुए

विदेशी प्रशिक्षु ने जीता शीर्ष सम्मान

Military, Navy, Indian Navy, Passing Out Parade, POP, Indian Naval Academy, Ezhimala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एझिमाला , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 13:21 IST

स्प्रिंग टर्म 2025 की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 31 मई 25 को भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में आयोजित की गई। 186 प्रशिक्षुओं में 107वें और 108वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम और 38वें नौसेना ओरीएन्टेशन पाठ्यक्रम (एनओसी) (विस्तारित) के मिडशिपमैन और 39वें एनओसी (विस्तारित), 40वें एनओसी (नियमित) और 41वें एनओसी (तटरक्षक) के कैडेट शामिल थे। 

इन्होने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यह उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण समापन था। पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं में चार मित्र देशों के कैडेट शामिल थे। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने परेड का निरीक्षण किया। 

इस कार्यक्रम में वीएडीएम सीआर प्रवीण नायर, कमांडेंट, आईएनए, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। भारतीय नौसेना अकादमी बी.टेक कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक मिडशिपमैन नकुल सक्सेना को प्रदान किया गया। 

सबसे होनहार कैडेट के लिए राज्य रक्षा मंत्री ट्रॉफी तंजानिया के प्रशिक्षु मिडशिपमैन कियोंडो माइकल फ्लोरेंस को प्रदान की गई। एक विदेशी कैडेट की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारतीय नौसेना अकादमी में समावेशी और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण वातावरण का प्रमाण है। 

मिडशिपमैन नितिन एस नायर को पूर्व एनडीए प्रशिक्षुओं के बीच योग्यता क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए एफओसी-इन-सी (दक्षिण) ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि नौसेना ओरीएन्टेशन पाठ्यक्रम (विस्तारित) और नौसेना ओरीएन्टेशन पाठ्यक्रम (नियमित) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सीएनएस स्वर्ण पदक कैडेट पवार रोहित प्रकाश और कैडेट रजनीश सिंह को प्रदान किया गया। 

महानिदेशक तटरक्षक ट्रॉफी कैडेट कोमू डेविड को प्रदान की गई। इस अवसर पर पूरे सत्र के दौरान शैक्षणिक, सेवा विषयों, आउटडोर प्रशिक्षण, ड्रिल, खेल और पाठ्येतर गतिविधियों सहित प्रशिक्षण गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए चीता स्क्वाड्रन को कमांडेंट चैंपियन स्क्वाड्रन बैनर प्रदान किया गया।

एफओसीआईएनसी एसएनसी ने परेड में शामिल प्रशिक्षुओं को उनके शानदार प्रदर्शन, अच्छे सैन्य व्यवहार और स्मार्ट ड्रिल के लिए बधाई दी। उन्होंने पास आउट प्रशिक्षुओं, पदक विजेताओं और चैंपियन स्क्वाड्रन को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

समीक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण संकाय के प्रयासों और माता-पिता द्वारा प्रदान किए गए समर्थन को स्वीकार किया। उन्होंने विदेशी प्रशिक्षुओं को एकीकृत करने के महत्व पर कहा की यह न केवल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की नौसेना प्रशिक्षण उत्कृष्टता को भी प्रदर्शित करता है।

परेड के समापन पर एफओसीआईएनसी एसएनसी, कमांडेंट, आईएनए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पास आउट प्रशिक्षुओं की स्ट्राइप भेजीं। उन्होंने उन गौरवान्वित परिवारों से बातचीत की जो कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन को देखने के लिए एकत्र हुए थे। ये अधिकारी अब विशिष्ट क्षेत्रों में अपने प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना के विभिन्न नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों और जहाजों पर जाएंगे।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Passing Out Parade , POP , Indian Naval Academy , Ezhimala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD