Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए'

 

सफलता की उड़ान: मोहाली निवासी, महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट भारतीय नौसेना में बने कमीशंड अधिकारी

अब तक इस प्रतिष्ठित संस्थान के 172 कैडेट भारतीय सशस्त्र सेनाओं में बन चुके हैं अधिकारी

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Indian Navy, Vice Admiral V Srinivas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:01 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस संस्थान के दो कैडेट आज एझिमाला (केरल) स्थित प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी (आई एन ए) से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी बन गए हैं। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, एवीएसएम, एनएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउदर्न नेवल कमांड द्वारा किया गया।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि संस्थान के पूर्व कैडेट महिंदर सिंह सेखों और विनय कौशिक, दोनों ही एसएएस नगर (मोहाली) से संबंधित हैं, और अब भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में दो वर्ष की प्रारंभिक ट्रेनिंग के बाद, कैडेट्स ने एन डी ए में तीन वर्षों की शिक्षा प्राप्त की और फिर आई एन ए में एक वर्ष की सेवा आधारित प्रशिक्षण के बाद वे अब नौसेना में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि महिंदर सिंह सेखों, जिनके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने सपने को साकार किया। वहीं, विनय कौशिक के पिता श्री संजय कुमार ‘द ट्रिब्यून’ अखबार में सेक्शनल हेड हैं और माता श्रीमती रेखा शर्मा एक गृहिणी हैं।श्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव नियुक्त अधिकारियों को दिल से बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार आगे भी देश और पंजाब का नाम रोशन करते रहें।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को बधाई देते हुए बताया कि अब तक इस संस्थान के 172 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बन चुके हैं, जिनमें से 20 भारतीय नौसेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ए एफ सी ए टी  की मेरिट सूची में कैडेट अर्शदीप सिंह (ऑल इंडिया तीसरी रैंक) और करण कौशिक (ऑल इंडिया 71वीं रैंक) ने स्थान हासिल किया है, और वे एयर फोर्स अकादमी जॉइन करने के लिए कॉल-अप लेटर्स का इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Indian Navy , Vice Admiral V Srinivas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD