Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर्ष गुजराल से लेकर राज कुंद्रा तक... 'द ट्रेटर्स' के 20 कंटेस्टेंट्स के नामों से उठा पर्दा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 09:19 IST

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के मेकर्स ने अपने 20 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा किया। इस लिस्ट में अंशुला कपूर, महीप कपूर, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा और जैस्मिन भसीन जैसे कई मशहूर नाम शामिल हैं। सभी कंटेस्टेंट शो में अपने-अपने तरीके से मुकाबला करेंगे।  शो में 20 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौड़, लक्ष्मी मांचू, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे और सूफी मोतीवाला शामिल हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्रों से मशहूर हस्तियां हैं।

इस शो की थीम 'भरोसे और धोखे की परीक्षा' पर आधारित है। सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ भरोसे और धोखे का खेल खेलेंगे। कुछ कंटेस्टेंट्स 'वफादार' होंगे और कुछ 'गद्दार', लेकिन किसी को नहीं पता होगा कि कौन किस तरफ है। शो में चालाकी, समझदारी और टीमवर्क की असली परीक्षा होगी। 'द ट्रेटर्स' शो का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में 20 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा हटाया गया। इस शो को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।

करण जौहर ने कहा, ''यह शो झूठ, धोखा, गद्दारी और ढेर सारे ड्रामा से भरा हुआ है। यह देखने लायक होगा। मैं इस शो में खूब मजे करने वाला हूं, क्योंकि मैं न सिर्फ इस गेम को चलाऊंगा, बल्कि 20 कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाइयों, प्लानिंग और टेंशन को करीब से देखूंगा।" ट्रेलर में दिखाया गया कि सभी कंटेस्टेंट्स राजस्थान के शाही सूर्यगढ़ पैलेस में पहुंचे हैं। उनका एक ही मकसद है, खिताब और बड़ी इनामी रकम जीतना। यह इनामी रकम वे शारीरिक और मानसिक टास्क को पूरा करके जमा करेंगे।

शो में कुछ कंटेस्टेंट्स 'वफादार' हैं। उनका काम है यह पता लगाना कि 'ट्रेटर्स' यानी 'गद्दार' कौन है और उन्हें खेल से बाहर करना। ये 'ट्रेटर्स' शो में करण जौहर द्वारा छुपकर चुने जाएंगे और बाकी कंटेस्टेंट्स को इसके बारे में पता नहीं होगा। करण जौहर ने इस शो के बारे में कहा, ''शो का ड्रामा एकदम असली है और दांव बहुत बड़े हैं। कंटेस्टेंट्स यह सोचकर आएंगे कि वे दूसरों से ज्यादा चालाकी दिखाएंगे और जीत जाएंगे। लेकिन, मैं जब उनमें से ट्रेटर्स को चुनूंगा तो सारी प्लानिंग रखी रह जाएगी। उठो और तैयार हो जाओ, क्योंकि अब शुरू हो रहा है- धोखे का टाइम।"'द ट्रेटर्स' शो 12 जून से प्राइम वीडियो पर आएगा और हर गुरुवार को नया एपिसोड रिलीज होगा।

 

Tags: OTT , The Traitors , Anshula Kapoor , Maheep Kapoor , Karan Kundrra , Raj Kundra , Jasmine Bhasin , Ashish Vidyarthi , Elnaaz Nourouzi , Harsh Gujral , Jannat Zubair , Janvi Gaur , Lakshmi Manchu , Mukesh Chabbra , Nikita Luther , Purav Jha , Raftaar , Sahil Salathia , Sudhanshu Pandey , Sufi Motiwala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD