Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने

Web Series, OTT, Kunal Kemmu, Alliance, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 14:39 IST

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही रियलिटी शो होस्ट के रूप में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वह नई सीरीज़ "अलायंस" को होस्ट करेंगे, जो 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अलायंस', जॉन डी मोल द्वारा निर्मित और वैश्विक स्तर पर प्रशंसित टाल्पा स्टूडियोज के डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है। इस हिंदी रियलिटी शो को बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है।

इस रियलिटी शो में 16 प्रतियोगी शुरुआत में तो सहयोगी के रूप में प्रवेश करेंगे, लेकिन अंतिम पुरस्कार (विजेता ट्रॉफी) की इस होड़ में बदलती वफादारी, आपसी छल और रणनीतिक दांव-पेच हर गठबंधन की कड़ी परीक्षा लेंगे। बनिजे एशिया के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने एक बयान में कहा, "शो का नाम देखते हुए, यह कहना सही होगा कि हम इस प्रोजेक्ट के लिए प्राइम वीडियो के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हैं।

इस फॉर्मेट की जिस बात ने हमें आकर्षित किया, वह थी इसका विशाल पैमाना। इसके गेम्स बड़े और सिनेमैटिक हैं और ऐसे हैं, जो हमने पहले कभी नहीं किए।" उनके मुताबिक, “सिर्फ़ दिखावे से कोई फ़ॉर्मेट शानदार नहीं बनता। 'अलायंस' को जो चीज़ खास बनाती है, वह है रणनीति और परफॉर्मेंस के बीच लगातार चलने वाला तालमेल।

इसमें कंटेस्टेंट्स को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से चुनौती दी जाती है और हर चुनौती नए मौके और नई मुश्किलें लेकर आती है। यह फ़ास्ट, अनप्रेडिक्टेबल और बहुत ही डायनामिक है।” प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा, "हम देश भर के दर्शकों के लिए 'अलायंस' लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

भारत के लिए अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट में 'अलायंस' में स्ट्रैटेजी, बदलती वफ़ादारी और लगातार बदलते गेमप्ले का मेल होगा। यह एक ऐसा शानदार अनुभव देगा जो शुरू से आखिर तक हर दिन दर्शकों को बांधे रखेगा।" उनके मुताबिक, “...‘द ट्रेटर्स इंडिया’ और काजोल व ट्विंकल के साथ ‘टू मच’ जैसे हमारे अनस्क्रिप्टेड शो को जो सफलता मिली है, वह अलग और हटकर रियलिटी कंटेंट की बढ़ती मांग को दिखाती है।”

एक्टर की बात करें तो, वह प्रीति जिंटा के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म "वाइब" की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म "वाइब" 18 सितंबर को रिलीज होगी। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म "वाइब" दो ऐसे पक्के दोस्तों की कहानी है, जिनकी आम जिंदगी अचानक एक ऐसे रोमांचक और जबरदस्त एडवेंचर में बदल जाती है, जो उनकी जान बचाने की हिम्मत और दोस्ती की परीक्षा लेता है।

 

Tags: Web Series , OTT , Kunal Kemmu , Alliance , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD