Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के उद्घाटन के पहले दिन भुवनेश्वर में ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी पहुंचे श्री शिवराज सिंह चौहान

देश के किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, जीवनदाता भी हैं : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Viksit Krishi Sankalp Abhiyan, Indian Council of Agricultural Research, ICAR, Mohan Charan Majhi, Odisha University of Agriculture and Technology, OUAT, Kanak Vardhan Singh Deo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:10 IST

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पहले दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भुवनेश्वर में ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) भी पहुंचे और अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी, उप-मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री कनक वर्धन सिंह देव सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए आज से पूरे देश में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है।" भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से देश के कृषि क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, "देश के किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि जीवनदाता भी हैं।" 

किसान देश के खाद्यान्न भंडार भर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि किसानों का घर खाली न रहे, कृषि एक लाभदायक व्यवसाय बने और उन्हें उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले। आज देश में रिकॉर्ड मात्रा में खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। 

चाहे धान हो, गेहूं हो या मक्का, सभी खाद्यान्न देश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व का खाद्य बैंक बनने की दिशा तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री चौहान ने कहा कि देश के किसानों को इतना समर्थ बनाया जाना चाहिए कि वे देश की 145 करोड़ से अधिक जनता का पेट भर सकें तथा विश्व के अन्य देशों को खाद्यान्न एवं सब्जियां निर्यात कर सकें।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि किसानों की लागत कम करने के साथ-साथ उनकी पैदावार बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए। इसीलिए केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कृषि ऋण पर 4 प्रतिशत तक की ब्याज छूट दे रही है। कृषि क्षेत्र के लिए सिंचाई के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की ओडिशा सरकार की योजना स्वागत योग्य है। 

श्री चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रभावित फसलों के लिए मुआवजा देने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई है। उन्होंने ओडिशा में धान, आम, जैविक चावल, हल्दी आदि की गुणवत्ता की प्रशंसा की। श्री चौहान ने किसानों से विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों को किसानों से जोड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के 16,000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वैज्ञानिकों और किसानों के बीच बैठक से कृषि क्षेत्र में और अधिक समृद्धि आ सकती है। 

फसल उत्पादन तेज गति से बढ़ सकता है। श्री चौहान ने कहा कि इस अभियान में वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर वहां की प्राकृतिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप किसानों को खेती-किसानी की सलाह देंगे, उनकी समस्याओं के बारे में आंकड़े जुटाएंगे और उनका समाधान बताएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने कहा, "यह गर्व की बात है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान ओडिशा में शुरू किया गया है।" उन्होंने अभियान की सफलता की कामना की। श्री शिवराज सिंह चौहान ने भुवनेश्वर स्थित केन्द्रीय बागवानी प्रयोग केन्द्र में आम की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया भी किया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Viksit Krishi Sankalp Abhiyan , Indian Council of Agricultural Research , ICAR , Mohan Charan Majhi , Odisha University of Agriculture and Technology , OUAT , Kanak Vardhan Singh Deo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD