Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

प्रतापराव जाधव ने पुडुचेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए 25-दिवसीय उल्टी गिनती का उद्घाटन किया

योग महोत्सव के लिए पुडुचेरी में 6,000 से अधिक योग उत्साही एकत्रित हुए

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH, International Day Of Yoga, International Day Of Yoga 2025, Yoga Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुडुचेरी , 27 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 17:36 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने 27 मई 2025 को पुडुचेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 25-दिवसीय उल्टी गिनती कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पुडुचेरी के उपराज्यपाल थिरु. के. कैलाशनाथन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरु. एन. रंगासामी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात शांत तटीय स्थान पुडुचेरी में स्वास्थ्य का माहौल व्याप्त रहा, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 25-दिवसीय उलटी गिनती के अवसर पर 6,000 से अधिक योग उत्साही एकत्र हुए। बीच रोड स्थित गौबर्ट एवेन्यू पर दर्शनीय गांधी थिडल में आयोजित जीवंत योग महोत्सव का आयोजन आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा किया गया था। 

सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के सामूहिक प्रदर्शन में उत्साह और भागीदारी की यह उल्लेखनीय सहभागिता व्यक्तिगत और सामाजिक बेहतरी को बढ़ावा देने में योग के बढ़ते महत्व को रेखांकित करती है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री ने कहा, “महर्षि अरबिंदो की कर्मभूमि पुडुचेरी विविधता के बीच भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को संरक्षित करने का एक जीवंत उदाहरण है।”

उन्होंने योग की रूपांतरकारी शक्ति और शारीरिक तथा मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "योग केवल एक व्यायाम नहीं है; यह स्वस्थ जीवन जीने की एक प्राचीन कला है जो मन और शरीर को आपस में जोड़ती है। 

जो लोग योग को अपनाते हैं, वे शांति, शक्ति और स्पष्टता महसूस करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि योग का वैश्विक अंगीकरण हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जिनके विजन ने हमारी योग विरासत को पूरे विश्व में पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि "हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चुनी गई इस वर्ष की प्रेरक थीम, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग', एक स्वस्थ विश्व और एक स्वस्थ मानवता के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षा को पूरी तरह से सन्निहित करती है। योग वर्तमान की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता और हमारे स्वस्थ भविष्य का एक अभिन्न अंग है - यही वह संदेश है जिसे हम पुडुचेरी की इस ऐतिहासिक भूमि से साझा करना चाहते हैं।"

इस अवसर पर पुडुचेरी के उपराज्यपाल थिरु. के. कैलाशनाथन ने कहा, "योग हमारे देश का प्राचीन विज्ञान है। यह शरीर और मन के मिलन का प्रतीक है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो मानसिक दृढ़ता और शारीरिक कल्याण को एकीकृत करता है। 

हमारे पूर्वजों ने इसे हजारों वर्षों से संरक्षित करके हमें सौंपा है। उन्होंने कहा  'हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे योग को विश्व पटल पर लाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों के कारण ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। 

इसके लिए हम सभी भारतीयों को उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। कई देशों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों और रक्षा क्षेत्रों में योग को अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।'  

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरु. एन. रंगासामी ने कहा कि पुडुचेरी अपने शांत वातावरण, आध्यात्मिक केंद्रों और सुंदर समुद्र तटों के साथ शांति और सुकून का क्षेत्र है। यह आंतरिक शांति और आध्यात्मिक अन्वेषण के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में विख्यात है, जो दुनिया भर के लोगों को जागरूकता के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है। संतुलन और सेवा की भावना ही योग के मूल सिद्धांत हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है; यह आंतरिक अन्वेषण, आत्म-संबंध और प्रकृति के साथ सामंजस्य की यात्रा है। यह गर्व की बात है कि पुडुचेरी ने आज इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष थिरु एम्बलम आर. सेल्वम; पुडुचेरी के लोक निर्माण मंत्री थिरु के. लक्ष्मीनारायणन; राज्यसभा सांसद थिरु एस. सेल्वागणबथी; लोकसभा सांसद थिरु वी. वैथिलिंगम और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दाश शामिल थे।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दास ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शकों ने एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. काशीनाथ समागंडी और डॉ. लक्ष्मी एमडीएनआईवाई के सहायक प्रोफेसर (योग थेरेपी) कंदन के नेतृत्व में कॉमन योग प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का एक मुख्य आकर्षण योग संगम पोर्टल पर पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि थी, जिसे नासिक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 50-दिवसीय उलटी गिनती पर लॉन्च किया गया था। अब तक पोर्टल पर 12,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जो पूरे भारत में योग के प्रति बढ़ते सार्वजनिक उत्साह को दर्शाता है।

पुडुचेरी में यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 तक प्रमुख उपलब्धियों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले की प्रमुख उपलब्धियों में 13 मार्च, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 100-दिवसीय समारोह; 7 अप्रैल 2025 को कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में 75-दिवसीय कार्यक्रम और 2 मई, 2025 को नासिक में आयोजित 50 दिवसीय समारोह शामिल हैं।

योग का यह उत्सव न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभों का साक्षी था, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक कल्याण पर योग के व्यापक प्रभाव का भी प्रमाण था। योग संगम पोर्टल को निम्न लिंक के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है: https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam

इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित कार्यकलाप इस वैश्विक आयोजन के 11वें संस्करण को चिह्नित करने के लिए 10 अनूठे कार्यक्रमों के इर्द-गिर्द आयोजित किए जाएंगे, जो इसे व्यापक और समावेशी बनाते हैं:

योग संगम - 1,00,000 स्थानों पर एक समन्वित योग प्रदर्शन।

योग बंधन - वैश्विक आदान-प्रदान कार्यक्रम और ज्ञान सत्र।

योग पार्क - दीर्घकालिक सामुदायिक जुड़ाव के लिए योग पार्कों का विकास।

योग समावेश- दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और सीमांत समूहों के लिए विशेष योग कार्यक्रम।

योग प्रभाव- सार्वजनिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर एक दशकीय प्रभाव मूल्यांकन।

योग कनेक्ट - 'योग कनेक्ट' एक वैश्विक ऑनलाइन योग शिखर सम्मेलन है जो दुनिया भर के योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को एकजुट करेगा और योग और स्वास्थ्य के उभरते परिदृश्य पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

हरित योग - योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ निरंतरता से जुड़ी एक स्थाई पहल है।

योग अनप्लग्ड - युवाओं को योग के प्रति आकर्षित करने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला।

योग महाकुंभ - एक सप्ताह तक चलने वाला योग महोत्सव, देश भर में 10 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

संयोग - योग के साक्ष्य का समकालीन और आधुनिक चिकित्सा में रूपांतरण।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH , International Day Of Yoga , International Day Of Yoga 2025 , Yoga Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD