Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बॉर्डर पर हालात लगभग सामान्य : बीएसएफ के आईजी

Military, Operation Sindoor, Border Security Force, BSF, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:58 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी एमएल गर्ग ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बॉर्डर पर हालात लगभग सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि अभी सीजफायर है, लेकिन हम सभी लोग तैयार रहते हैं। किसी भी समय और परिस्थिति में हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। आईजी गर्ग ने कहा कि हाल ही में हुए युद्ध में ड्रोन बड़े खतरे के रूप में उभरा है। 

लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम ने साबित कर दिया है कि यह दुनिया का बेस्ट सिस्टम है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा पश्चिमी सीमा क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन जैसे आधुनिक हथियारों के माध्यम से हमलों की कोशिश की गई। जैसलमेर, पोखरण, बीकानेर पर हमला करने आए सभी ड्रोन को मार गिराया गया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से साइबर हमले लगातार होते रहे। 

इस दौरान भारत के बेहतर साइबर एक्सपर्ट ने सब नाकाम कर दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रोपेगेंडा करने की काफी कोशिश की गई, उसका भी माकूल जवाब दिया गया। सच्चाई बताने में मीडिया का भी बड़ा योगदान रहा है।बॉर्डर की स्थिति के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बॉर्डर पर तापमान 40-45 डिग्री से अधिक है। इसके बावजूद हमारे जवान मुस्तादी से जुटे हुए हैं और हर खतरे को खत्म करने के लिए तैयार हैं। हमारी सेना किसी भी स्थिति में देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस हमले में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और एयरबेस को नुकसान पहुंचा था। इस पर बौखलाए पाकिस्तान ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से हमले किए थे। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

 

Tags: Military , Operation Sindoor , Border Security Force , BSF , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD