Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है, आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस : पीएम मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Dahod, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुज , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के क्रम में उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में एक जनसभा को भी संबोधित किया और आतंकवाद को लेकर भारत की नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया। उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि भारत पर्यटन में विश्वास करता है, यह एक ऐसी शक्ति है, जो लोगों को एक साथ लाती है। लेकिन, पाकिस्तान जैसे देश हैं, जो आतंकवाद को अपने पर्यटन के रूप में देखते हैं, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। 

उन्होंने कहा कि हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है, आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इस प्रतिबद्धता को अडिग स्पष्टता के साथ मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करने वाले को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। जो लोग भारत की संप्रभुता को चुनौती देते हैं, उन्हें बिना किसी अपवाद के परिणाम भुगतने होंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' एक सैन्य अभियान से कहीं अधिक है। भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। यह मानवता की रक्षा करने और आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करने का एक मिशन है।

पीएम मोदी ने कहा कि पटना से मैंने दुनिया के सामने यह घोषणा की कि भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। मैंने इंतजार किया, उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा। लेकिन, जब उन्होंने कुछ नहीं किया, तो मैंने अपने सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दे दी। हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया, बिना किसी नागरिक क्षेत्र या निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाए। 

यह ऑपरेशन हमारे बलों के बेजोड़ साहस और क्षमता का प्रमाण है कि हम यहीं से अपनी सीमाओं के भीतर से आतंकवादियों को खत्म कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के टारगेट पर आतंकवाद के हेडक्वार्टर थे, हमने उन पर सटीक वार किया। यह दिखाता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। भारत की लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है। जो इस आतंकवाद को पाल-पोस रहा है, उससे हमारी दुश्मनी है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Dahod , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD