Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इंग्लैंड दौरे के लिए गिल बने भारत के कप्तान, पंत उपकप्तान, नायर की भी वापसी

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 12:48 IST

इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। करुण नायर की भारतीय टीम में वापसी हुई है जबकि बी साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की शनिवार को घोषणा की। 

शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय दल में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा का साथ देते दिखाई देंगे। 

हालांकि चयनित दल में सरफराज खान जैसे चेहरे नदारद हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिल पाई है, वह इंग्लैंड दौरे के लिए फिट नहीं हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा कि इंग्लैंड दौरा चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन गिल पर उन्हें पूरा विश्वास है। वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्‍होंने पिछले सीजन खासकर ऑस्‍ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में खराब फार्म के चलते मई में इस प्रारूप से संन्‍यास ले लिया था।

गिल ने भारत के लिए अब तक 32 टेस्‍ट खेले हैं। उन्‍होंने भारत के 2020-21 ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर एमसीजी टेस्‍ट में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्होंने अब तक 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। उनके घर में (42.03) और बाहर (27.53) औसत में बड़ा अंतर है। आगामी सीरीज गिल का पहला पूरा दौरा होगी। उन्‍होंने 2021 और 2023 में वहां पर दो डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले हैं और 2021 दौरे पर वह पांचवां टेस्‍ट भी खेला था, जो कोविड-19 की वजह से स्थगित करने के बाद खेला गया था।

इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज से भारत 2025-27 विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगा। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), के एल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव 

इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम 

पहला टेस्ट, 20 जून - हेडिंग्ले 

दूसरा टेस्ट, 2 जुलाई - एजबस्टन 

तीसरा टेस्ट, 10 जुलाई - लॉर्ड्स 

चौथा टेस्ट, 23 जुलाई - ओल्ड ट्रैफर्ड 

पांचवां टेस्ट, 31 जुलाई - द ओवल 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD