Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

MRSAFPI के कैडेट्स से विक्टोरिया क्रॉस और महावीर चक्र विजेता सूबेदार नंद सिंह की बेटी ने साझा किए अपने पिता की बहादुरी के किस्से

भारत के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त सैनिक की बेटी ने कैडेट्स को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Jemadar Nand Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 11:43 IST

पंजाब सरकार के एस.ए.एस. नगर स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने अपने कैडेट्स को प्रेरित करने के लिए विक्टोरिया क्रॉस और महावीर चक्र विजेता जमादार नंद सिंह की बेटी श्रीमती अमरजीत कौर के साथ एक प्रेरणादायक विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य कैडेट्स को जमादार नंद सिंह की बहादुरी और बलिदान की विरासत से परिचित कराना और इससे प्रेरणा लेकर जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करना था।

यह गौरतलब है कि विक्टोरिया क्रॉस और महावीर चक्र विजेता जमादार नंद सिंह का जन्म 24 सितंबर, 1914 को गाँव बहादुरपुर (मानसा) में हुआ था। उन्हें बहादुरी और बलिदान के लिए सर्वोच्च सम्मान प्राप्त भारतीय सैनिक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1 सिख बटालियन में शानदार सेवाएँ दीं। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध में एक कार्यकारी नायक के रूप में असाधारण साहस के लिए विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था।

खासकर तब जब उन्होंने बर्मा के अराकान में बिल्कुल सीधी-सपाट 'इंडिया हिल' पर कब्जा करने के दौरान, एक जापानी ठिकाने को तबाह करने में अपनी पलटन का नेतृत्व किया था। बाद में, 1947-48 के कश्मीर युद्ध में, उन्होंने अपने सैनिकों को एक हमले से बचाते हुए अद्वितीय बलिदान दिया और इस बहादुरी के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र प्राप्त किया।

अपने पिता के शानदार सैन्य करियर के साहसिक किस्से साझा करते हुए, श्रीमती अमरजीत कौर ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ता और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने युवा कैडेट्स को और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और देश की सेवा करने के लिए उनमें देशभक्ति और स्वाभिमान की एक नई ऊर्जा का संचार किया।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच चौहान ने कहा कि जमादार नंद सिंह की विरासत उनकी निर्भीकता, बहादुरी और निस्वार्थता का प्रमाण है। सर्वोच्च सम्मान प्राप्त भारतीय सैनिक के रूप में, दूसरे विश्व युद्ध और 1947-48 के कश्मीर युद्ध में उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी जीवन दास्तान उनकी अटूट भावना और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Jemadar Nand Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD