Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 19:00 IST

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे पर एक बार फिर से घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब इस सरकार से परेशान हो गए हैं और बदलाव चाहते हैं।  पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां के लोग भ्रष्टाचार हो या अपराध, परेशान हैं। 

कोई भी जाति या धर्म के लोग हों, यहां परेशान हैं और इस सरकार से नाखुश हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजे जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें सभी दलों के लोगों को शामिल किया गया है। 

हमारी पार्टी से भी एक सदस्य इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। अपने पक्ष को ये लोग रखेंगे। कई टीमें बनी हैं।बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी राज्य की एनडीए सरकार को बेरोजगारी, अपराध, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। 

तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर एनडीए सरकार पर तंज कसा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं।"

तेजस्वी यादव के शेयर एनिमेटेड वीडियो के जरिए कहा गया है कि युवाओं को रोजगार नहीं, ये हमको स्वीकार नहीं। उन्होंने इस वीडियो को एक कवि सम्मेलन का रूप दिया है। उल्लेखनीय है कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अभी से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD