Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, इन पर्वतारोहियों में औसतन 19 वर्ष की आयु वाले युवा शामिल थे

Military, National Cadet Corps, NCC, Mount Everest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नेपाल , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 13:56 IST

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके अभियान दल ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है। इस टीम में 10 एनसीसी कैडेट (पांच लड़के व पांच लड़कियां) के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे।

चयनित कैडेट्स में देश भर से चुने गए नौसिखिए लड़के और लड़कियां शामिल किये गए थे। उन सभी को चयन व प्रशिक्षण की एक कड़ी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इन कैडेट्स ने एवरेस्ट अभियान की अपनी तैयारी के एक भाग के रूप में माउंट अबीगामिन पर आयोजित एक पूर्व अभ्यास में भाग लिया। 

इसके बाद ही 15 कैडेटों की अंतिम टीम का चयन किया गया, जिन्हें सियाचिन बेस कैंप स्थित आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में शीतकालीन एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस तरह से महीनों के प्रशिक्षण के बाद दस कैडेटों का चयन माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए किया गया।

सबसे युवा पर्वतारोहियों की यह टीम आकर्षण का केन्द्र बन गई और चढ़ाई के विभिन्न चरणों में अनुकूलन प्रशिक्षण के दौरान अपनी फिटनेस तथा अनुशासन के लिए विख्यात हुई।इस टीम में 19 वर्ष की औसत आयु वाले युवा शामिल थे। नेपाल के शेरपाओं ने भी एनसीसी टीम की शारीरिक तत्परता और मनोबल की ख़ूब प्रशंसा की।

इन कैडेटों ने चुनौतीपूर्ण मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा झंडा और एनसीसी ध्वज फहराया, जो राष्ट्रीय गौरव तथा युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को 03 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह एनसीसी द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तीसरी चढ़ाई है, इससे पहले साल 2013 और 2016 में भी चढ़ाई की गई थी।

 

Tags: Military , National Cadet Corps , NCC , Mount Everest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD