Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

“युद्ध नशियां दे विरुद्ध” अभियान के तहत सभी का सहयोग अति आवश्यक: विधायक डॉ अजय गुप्ता

नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कारवाइयां हो रही है

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 16:43 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान “युद्ध नशियां दे विरुद्ध” के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए वार्ड नंबर 58-59-60 में  कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने नशा विरोधी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलवाई। उसके बाद प्रमुख निवासियों के साथ जागरूकता मार्च निकाला गया। विधायक अजय गुप्ता ने कहा कि “युद्ध नशियां दे विरुद्ध” अभियान  के तहत सभी लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि अगर घर में कोई नशा करता है तो सबसे ज्यादा नुकसान महिला को ही होता है। पंजाब सरकार को नशा विरोधी अभियान की रूपरेखा बनाने में करीब दो से ढाई साल लग गए हैं । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कारवाइयां कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेलों में भेजा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रतिदिन  किलो के हिसाब से हेरोइन पकड़ी जा रही है।नशा तस्करो के महलों को भी तोड़ा जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने खुद आज इसकी शुरुआत की है। 

उन्होंने कहा कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि  हेल्पलाइन नंबर 98236-00007, 9779100200 शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। 

इस अवसर पर पार्षद जरनेल सिंह ढोट,ऐसीपी गगनदीप सिंह, एस एच ओ  नीरज कुमार, एस एच ओ  हरमजोत सिंह बल, डीसी ऑफिस सुपरीटेंडेंट दिनेश पुरी सूरी, गुरदास सिंह, मंजीत सिंह, दीपक बग्गा,  दीपक चढा, विशाल गिल और भारी संख्या में तीनों वार्डों के लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD