Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर

 

अटल डुल्लो ने गोलाबारी प्रभावित सीमावर्ती गांव का दौरा किया

राहत एवं तैयारियों की समीक्षा की

Atal Dulloo, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Chief Secretary Kashmir, Abhishek Sharma, Rajouri, DDC Rajouri, District Development Commissioner Rajouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजौरी , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 14:08 IST

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने नियंत्रण रेखा के पास स्थित तहसील नौशेरा के कलसियां पंचायत का दौरा किया, जहां हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के कारण कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने प्रभावित निवासियों से बातचीत की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आष्वासन दिया। 

उन्होंने संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। बाद में मुख्य सचिव ने सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी का दौरा किया, जहां उन्होंने गोलाबारी की घटना में घायल हुए लोगों सहित मरीजों से मुलाकात की। 

उन्होंने पिंरसिपल जीएमसी को सभी मरीजों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और संस्थान के समग्र कामकाज की समीक्षा की। राजौरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने मुख्य सचिव को जिले की नागरिक सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी और वार्डन सेवा, बचाव, दुर्घटना, अग्निशमन, परिवहन, सर्वेक्षण समिति, आपूर्ति सेवाएं, कल्याण, मुख्यालय, संचार, निपटान और प्रशिक्षण सेवाओं सहित सभी 12 आवश्यक सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकरों की उपलब्धता और स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी जरूरत हो, नए बंकरों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए ऐसे सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने जिला प्रशासन के सामने आने वाली किसी भी चुनौती के बारे में भी जानकारी ली और उच्च अधिकारियों से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने हाल की गोलाबारी की घटनाओं पर त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया की सराहना की।

बैठक में डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार, एडीसी कोटरंका दिलमीर, एडीसी राजौरी चंद्र प्रकाश, एसीआर मोहम्मद जहांगीर, एसीपी शेराज चैहान, उप निदेशक रोजगार मोहम्मद नवाज, एसीडी औकील नवीद तथा अन्य वरिष्ठ जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Atal Dulloo , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Chief Secretary Kashmir , Abhishek Sharma , Rajouri , DDC Rajouri , District Development Commissioner Rajouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD